फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi old mand deadbody found near home suspicion arose after bicycle spotted well family claims murder

वाराणसी: घर से 200 मीटर दूर मिली बुजुर्ग की लाश, कुएं के पास साइकिल देख हुआ था शक; परिजन बोले- हत्या हुई है

Thu, 15 Oct 2026 10:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 15 Oct 2026 10:13 PM IST
सार

जिले के गोपपुर गांव में गुरुवार शाम कुएं में 50 वर्षीय एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से करीब 200 मीटर दूर कुएं के बाहर उनकी साइकिल और गमछा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी रही।

विज्ञापन
Varanasi old mand deadbody found near home suspicion arose after bicycle spotted well family claims murder
कुएं के पास माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव में गुरुवार शाम घर के पास स्थित कुएं में 50 वर्षीय पिंटू राजभर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुएं के बाहर उनकी साइकिल और गमछा पड़ा मिला था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कुएं में झांककर देखा तो अंदर पिंटू का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। कुएं से कुछ दूरी पर खून के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। उन्होंने गांव के ही दो से तीन लोगों पर मौखिक रूप से हत्या का आरोप भी लगाया। हालांकि, देर रात तक पुलिस को लिखित तहरीर नहीं मिली थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोपपुर निवासी पिंटू राजभर पेंटिंग का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू, तीन बेटियां और एक बेटा आकाश है। गुरुवार शाम करीब सात बजे बेटे आकाश को सूचना मिली कि घर के पास स्थित कुएं के बाहर उसके पिता की साइकिल और गमछा पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कुएं में शव दिखाई देने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

खून के निशान मिलने पर हत्या की आशंका
सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कुआं गहरा होने के कारण शव निकालने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पिंटू जींस की पैंट और शर्ट पहने हुए थे। कुएं से कुछ दूरी पर खून के निशान मिलने की बात सामने आने पर परिजनों ने आशंका जताई कि पिंटू की हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंका गया। उन्होंने गांव के ही दो से तीन लोगों पर जान से मारने का मौखिक आरोप लगाया। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पहाड़िया-कटहलगंज मार्ग पर आधे घंटे लगाया जाम
शव बाहर निकाले जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने पहाड़िया-कटहलगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार रात तक पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पत्नी मंजू समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल रहा। देर रात तक पुलिस को परिजनों की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस जांच के बाद ही पिंटू की मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed