फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi officers lazy for name of land verification

भूमि सत्यापन के नाम पर चहेतों को बख्शने की जुगत में बनारस के ये अधिकारी

Sat, 02 Sep 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 02 Sep 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
varanasi officers lazy for name of land verification
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारी भू-माफिया के खिलाफ प्रशासन को रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। सदर तहसील के 16 बडे़ भू-माफिया के खिलाफ एसडीएम सदर ने वीडीए और नगर निगम से रिपोर्ट मांगी थी कि उनकी कौन-कौन सी संपत्ति पर कब्जा है।
विज्ञापन


महीने भर बाद भी दोनों विभागों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। सूत्रों की मानें तो कुछ अधिकारी भू-माफिया के प्रभाव में हैं और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। नगर निगम और वीडीए ने तो प्रशासन को सूची तक नहीं सौंपी। लिहाजा, एसडीएम सदर ने भी आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन


सदर तहसील की ओर से तीन दिन पूर्व डीएम योगेश्वर राम मिश्रा को भेजी गई रिपोर्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं। 16 भू-माफिया की रिपोर्ट में पूर्व बसपा नेता अमीरचंद पटेल के बारे लिखा गया है कि उनके द्वारा सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औढ़े निवासी संजय सिंह के बारे में रिपोर्ट दी गई है कि उनके कब्जे वाली 0.201 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटवाया जा चुका है। अगर अन्य विभागों से अमीरचंद पटेल और संजय सिंह के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं आती है तो इन दोनों के नाम भू-माफिया की सूची से हटाए जा सकते हैं।
पूर्व में जारी सूची में बसपा नेता का नाम दूसरे नंबर पर था।

मुख्यमंत्री ने भूमाफिया के खिलाफ दिखाये थे सख्त तेवर

varanasi officers lazy for name of land verification
काशी दौरे पर आए सीएम - फोटो : अमर उजाला
सूची में शामिल अन्य भू-माफिया के नाम और कब्जे की जमीन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों ने न्यायालय से स्थगन आदेश भी लिया है। 
उल्लेखनीय यह है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भू-माफिया के खिलाफ सख्त तेवर दिखाए थे। काशी दौरे पर आए सीएम ने अफसरों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

सीएम के कड़े तेवर के बाद भी कुछ अफसर शहर के  तथाकथित प्रभावशाली लोगों को सूची से बाहर निकालने का रास्ता तलाश रहे हैं। इसी वजह से भू-माफिया की अंतिम सूची जारी होने में विलंब हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed