फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi officers does not respect CM yogi aorder

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिदायत भी भूल गए बनारस के अफसर

Tue, 05 Jun 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 05 Jun 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Varanasi officers does not respect CM yogi aorder
पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे सड़क का ऐसा है हाल - फोटो : अमर उजाला
कागजी घोड़े दौड़ाने में माहिर वाराणसी के प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना के बाद शहर की खराब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। जबकि 19 मई को मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था को सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया था। मगर, अधिकारी मुख्यमंत्री की ताकीद को उनके लखनऊ रवाना होने के साथ अधिकारी भूल गए।
विज्ञापन


यही कारण है कि शहर में जनसुविधाओं को लेकर कोई काम नहीं हुआ। सड़कों का निर्माण शुरू नहीं कराया गया। आईपीडीएस का काम अब भी लटका हुआ है और शहर में जगह जगह गड्ढे खुदे हैं। उधर, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी भी केवल विभागों को निर्देश देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर चुके हैं।
विज्ञापन


बार-बार चेतावनी तो दी गई, लेकिन लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने से विभागों के रवैए में कोई सुधार नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री इस सप्ताह में वाराणसी आ सकते हैं, मगर उनके निर्देश का पालन अब तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे में मिले निर्देश के अनुपालन में काम कराया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार को सभी विभागों की समीक्षा की जा रही है। जल निगम और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई का काम संतोषजनक नहीं है। सड़क, बिजली और अन्य जनसुविधाओं पर काम कराया जा रहा  है।

15 दिन में शहर में नहीं हुआ कोई काम

Varanasi officers does not respect CM yogi aorder
सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुधार के लिए नहीं किया काम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद शहर में किसी तरह का विकास कार्य नहीं कराया गया। शहर की ज्यादातर सड़कें अब भी जर्जर हालत में हैं। इसमें मंड़ुवाडीह, सिगरा, मलदहिया, लहरतारा कालोनी, छित्तुपुर सहित कई सड़कें नहीं बनी हैं।

गर्मी में बेटपरी बिजली व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नहीं है। जबकि वाराणसी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया गया था। पेयजल आपूर्ति को लेकर भी प्रमुख सचिव और नोडल अधिकारी ने 23 सौ हैँडपंप का भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया था, मगर अधिकारियों ने कोई काम नहीं किया।

परियोजनाओं पर काम कराया तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना के बाद से निर्माणाधीन परियोजनाओं पर काम तेज कराया जा रहा है। जिन परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण किया था, वहां तेजी से काम कराया जा रहा है, ताकि यदि मुख्यमंत्री वहां दोबारा जाएं तो प्रगति दिखाई दे।

अवैध वसूली रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अवैध वसूली की शिकायत को गंभीरता से लिया था ऐसा करने वालों को जेल भेजने की ताकीद की थी। चौराहों और तिराहों से मिल रही अवैध वसूली की शिकायतों पर ना तो किसी स्तर पर जांच की गई और ना ही कार्रवाई ही हुई है।
 

प्रशासन कागजों में ही तलाश रहा है भूमाफिया

Varanasi officers does not respect CM yogi aorder

 प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक जिले में भूमाफिया को सूचीबद्ध कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। मगर, वाराणसी में प्रशासन के लापरवाह रवैये के चलते भूमाफिया पर कार्रवाई नहीं हुई।

पहले चरण में प्रशासन ने 10 भूमाफिया चिह्नित किए थे, मगर उन्हें न्यायालय से राहत मिल गई। अब शासन ने नए सिरे से भूमाफिया चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मई के अंतिम सप्ताह में प्रमुख सचिव और नोडल अधिकारी रजनीश दूबे ने वाराणसी दौरे में भूमाफिया पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों से टॉप 10 भूमाफिया को चिह्नित करने का निर्देश दिया था।

10 दिन बीतने के बाद भी तहसीलों से सूची नहीं तैयार हो पाई है। जिलाधिकारी का कहना है कि इस सप्ताह तीनों तहसीलों से सूची मिल जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed