{"_id":"6666232e0a9522e1b8004004","slug":"varanasi-newskashis-vidhi-angelina-becomes-state-champion-in-chess-varanasi-news-c-20-vns1021-629353-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:शतरंज में स्टेट चैंपियन बनी काशी की विधि एंजेलिना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:शतरंज में स्टेट चैंपियन बनी काशी की विधि एंजेलिना
विज्ञापन
बिजनौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में काशी की विवि एंजेलिना स्टेट चैम्पियन ट्रॉफी जीत ली हैं। वह बालिका वर्ग की अंतिम राउंड में जीत दर्ज कर विजेता बनीं। जबकि ऐशानी पाठक ने छह मैचों से पांच अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस मैच के बाद काशी की दोनों खिलाड़ियों ने पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया।
वहीं, बालक वर्ग में वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी ने छह मैचों में चार मैच जीते और दो ड्रॉ से कुल पांच अंक अर्जित कर चौथा स्थान हासिल किया। प्रखर त्रिपाठी शुरू से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अंतिम बाजी में गाजियाबाद के प्रियांश अरोरा से ड्रा खेलकर चौथा स्थान हासिल किया। बिजनौर में आयोजित यूपी अंडर-13 बालक व बालिका शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
छह से नौ जून तक खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वाराणसी की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छः चक्रों में खेली गई बाजी के अंतिम चक्र में वाराणसी की विधि एंजेलिना ने प्रयागराज की अर्चिता अग्रवाल को मात देकर चैंपियन बनीं। जबकि ऐशानी पाठक ने अंतिम चक्र में गाजियाबाद की खुशिका मित्तल को मात देकर छह मैचों से 5 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। वाराणसी की दोनों लड़कियों का चयन यूपी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अंडर-13 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला शंतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार और विनित राज ने खिलाड़ियों को बधाई दी।