फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News:Immense possibilities of vegetable production and export in Purvanchal

Varanasi News:पूर्वांचल में सब्जी उत्पादन और निर्यात की अपार संभावनाएं

Thu, 25 Apr 2024 07:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News:Immense possibilities of vegetable production and export in Purvanchal
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में बुधवार को सब्जी उत्पादक-निर्यातक संपर्क गोष्ठी हुई। आसपास जिलों के किसानों, किसान उत्पादन संगठनों, निर्यातकों, उद्यमियों ने सब्जी उत्पादन और निर्यात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में इसकी अपार संभावनाएं हैं। बशर्ते किसान संगठित होकर आधुनिक और वैज्ञानिक विधि को अपनाएं।
विज्ञापन

आईआईवीआर के फसल सुधार विभाग के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र राय ने कहा कि किसानों, नीति निर्धारकों और वैज्ञानिकों के प्रयास से अब वर्ष भर सब्जियों का उत्पादन और निर्यात हो रहा है। चंदौली के निर्यातक प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्वांचल से मिर्च, परवल, भिंडी, लौकी, करेला, सूरन, सहजन और मटर जैसी सब्जियों की मांग विदेशों में खूब है। इन फसलों के निर्यात के लिए वर्षभर उत्पादन और उपलब्धता को सुनिश्चित करना होगा। संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने कहा कि सब्जी उत्पादन के साथ निर्यात के लिए उत्तम कृषि प्रथाओं की विकसित करने एवं उन्हें अपनाने की आवश्यकता है। स्वागत संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. इंदीवर प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुदर्शन मौर्या ने किया। इस मौके पर डॉ. डीआर भारद्वाज, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. प्रदीप कर्मकार, डॉ. ज्योति देवी, डॉ. आत्मानंद त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed