फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Young man hanging body found in park efforts to identify him underway

Varanasi News: पार्क में मिली युवक की लटकती लाश, शिनाख्त का प्रयास; गेट बंद होने के बाद ऐसे पहुंचा होगा

Thu, 02 Jul 2026 06:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

Varanasi News: आनंद पार्क में युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर भेलूपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पहचान का प्रयास किया गया। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Varanasi News Young man hanging body found in park efforts to identify him underway
भेलूपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पार्क के दक्षिणी हिस्से में एक आम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे युवक का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। जांच के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा पेड़ की डाल में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन

भेलूपुर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि वह क्षेत्र में घूम-घूमकर भीख मांगकर अपना जीवनयापन करता था। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि परिजनों को सूचना दी जा सके।

पुलिस के मुताबिक आनंद पार्क का मुख्य द्वार नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन रात करीब 10 बजे बंद कर दिया जाता है। हालांकि बनकटी हनुमान गली की ओर पार्क से सटे पुराने भूखंड का कुछ हिस्सा गिरा हुआ है, जिससे लोग पीछे के रास्ते रात में पार्क के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। आशंका है कि युवक भी उसी रास्ते से पार्क में पहुंचा होगा।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed