Varanasi News: गंगा में धुंआ फैलाने के मामले में बजड़ा, मोटरबोट को जल पुलिस ने किया जब्त; संचालक को चेतावनी
Varanasi News: वाराणसी में गंगा की सैर करने वालों को नाव में बैठने के साथ ही लाइफ जैकेट पहनना आवश्यक है। बावजूद इसके लगातार नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। इसके साथ ही नाव में धुंआ उड़ने से काफी प्रदूषण भी हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा में धुंआ फैलाने के मामले में बजड़ा और मोटरमोट को जल पुलिस ने सोमवार को जब्त किया। एक अन्य मोटरबोट पर पर्यटकों के लाइफ जैकेट नहीं पहनने पर नाविकों को चेतावनी जारी की है। जल पुलिस प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने नमो घाट से रविदास घाट तक पेट्रोलिंग की और नाविकों को नियमों के प्रति जागरूक और कार्रवाई को लेकर हिदायत दी।
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने बताया कि गंगा में दशाश्वमेध घाट के पास देखा गया कि बजड़ा और मोटरबोट से काफी धुआं फैल रहा था। इस पर जल पुलिस की टीम ने मोटरबोट को सिंधिया घाट पर किनारे लगवाया और यात्रियों को उतारते हुए मोटरबोट को जब्त किया।
सारनाथ के सरायमोहाना निवासी चालक नन्हकू निषाद ने पुलिस को बताया कि मोटरबोट मालिक छोटे साहनी है। बजड़ा भी छोटे साहनी का है, उसे भी जब्त किया गया। उधर, आदिकेशव घाट पर मोटरबोट चालक गोपाल साहनी को चेताया गया कि मोटरबोट पर यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाएं।
पुलिस ने की कार्रवाई
जल पुलिस प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडेय ने संत रविदास घाट से नमो घाट तक नाविकों को चेताया कि शराब का सेवन कर बोट का संचालन न हो। नाबालिग बच्चों से नाव का संचालन नहीं कराएं।
स्पीड कम कर चलाएं व बोट संचालन के समय नाव को एक दूसरे से उचित दूरी पर रखे, नाव पर क्षमता से अधिक सवारी न बिठाएं। मोबाइल का प्रयोग न करें, बोट पर चालक-सहचालक रहेंगे और पास सीटी जरूर रखें। मछली मारने वाली नाव का प्रयोग सवारी बैठाने में नहीं करें। यात्री से नगर निगम द्वारा निर्धारित किराया से ज्यादा नहीं लेंगे।