फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Urban CHS Durgakund got eighth place in up in Kayakalp scheme know update

Varanasi News: शहरी CHS दुर्गाकुंड को कायाकल्प योजना में मिला प्रदेश में आठवां स्थान, जानें अपडेट

Wed, 15 Oct 2025 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 05:40 PM IST
सार

सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी, इमरजेंसी में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है। इसके लिए टीम संबंधित जगहों पर जाकर वहां सुविधाओं का मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर देती है। अब जो कायाकल्प मूल्यांकन की रिपोर्ट आई है, उसमें स्वास्थ्य केंद्रों का नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
Varanasi News Urban CHS Durgakund got eighth place in up in Kayakalp scheme know update
शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड के डाॅक्टर व अन्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी जिले की दस सीएचसी का नाम वर्ष 2024-25 में कायाकल्प में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों की सूची में शामिल हुआ है। इसमें शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड 94.15 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में आठवें स्थान पर आया है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा को 13वां,लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर 16वें और जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा प्रदेश में 45वें स्थान पर है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड समेत 10 केंद्रों का नाम हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसमें शहरी क्षेत्र से चौकाघाट, सारनाथ, शिवपुर, स्वामी विवेकानंद भेलूपुर और ग्रामीण क्षेत्र से सीएचसी चोलापुर, हाथी बाजार, आराजी लाइन, पुवारीकला एवं मिसिरपुर को भी कायाकल्प अवार्ड सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन




कायाकल्प योजना का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और रोगी सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना है। उधर शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड पर आयोजित एक कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. निकुंज वर्मा की अगुवाई में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ ने खुशी का इजहार कर मरीजों की सेवा पर विशेष ध्यान देते रहने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed