{"_id":"662aebdd89d8da9ea60acf24","slug":"varanasi-news-transformer-installed-connection-not-connected-even-after-two-months-varanasi-news-c-20-vns1056-584135-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:ट्रांसफार्मर लगा दिया, दो महीने बाद भी नहीं जोड़ा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:ट्रांसफार्मर लगा दिया, दो महीने बाद भी नहीं जोड़ा कनेक्शन
विज्ञापन
रोहनिया के गोविंदपुर में दो माह पहले ट्रांसफार्मर लगा दिया, लेकिन उसमें कनेक्शन नहीं दिया। इससे करीब पांच सौ की आबादी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है।
गोविंदपुर निवासी राज श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही से गोविंदपुर, महादेव नगर कॉलोनी में लो वोल्टेज की समस्या बनी है। महादेव नगर कॉलोनी निवासी आशुतोष सिंह ने बताया कि दो महीने पहले नया ट्रांसफार्मर लगाया लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।
जेई सूर्यनाथ यादव ने बताया कि ओवरलोड कम करने के लिए 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ठेकेदार ने अर्थिंग ठीक से नहीं दी थी, इसलिए कनेक्शन रोका गया है। अर्थिंग ठीक करने के बाद कनेक्शन जोड़ा जाएगा। इस बारे में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विजय राज सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने के छह से आठ घंटे में कनेक्शन जोड़ देना चाहिए। इस मामले की जांच कराई जाएगी।