फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi news trains will run at speed of 110 between Sarnath Bhatni railway block

वाराणसी: सारनाथ-भटनी रेलखंड के बीच 110 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे बोर्ड के सदस्य ने लिया जायजा

Mon, 22 Feb 2021 06:59 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 22 Feb 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Varanasi news trains will run at speed of 110 between Sarnath Bhatni railway block
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रा प्रदीप कुमार जोशी ने सोमवार को वाराणसी स्थित सारनाथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया का भ्रमण कर यात्री सुविधाओं का हाल जाना। वहीं सारनाथ-भटनी रेलखंड के बीच ट्रेनों की स्पीड 100 किमी से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा करने का परिचालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके अलावा सारनाथ स्टेशन को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


दीवारों पर आकर्षक कलाकृति बनाने का निर्देश
रेलवे बोर्ड सदस्य प्रदीप कुमार सुबह 11 बजे पुरातात्विक संग्रहालय परिसर के भ्रमण के बाद सीधे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने संबंधित कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया सहित प्लेटफार्मों की दीवारों पर आकर्षक कलाकृति बनाने और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया।

विज्ञापन

परिचालन कक्ष में स्टेशन मास्टर एके सिंह से ट्रेनों के परिचालन की जानकारी लेने के साथ ही ट्रेनों के लेटलतीफी न होने का निर्देश दिया। अधिकारियों को चेताया कि सिग्नल की खराबी को समय पर ठीक करते रहे। रेलवे बोर्ड के सदस्य का सहायक पुरातत्व विद डॉ. नीतेश सक्सेना ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed