फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi news today devotee gold chain stolen at Markandeya Mahadev Temple and Deaf-mute resident died of TB

Varanasi News Today: मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी, चाचा- भतीजे पर धारदार हथियार से हमला; पढ़ें- खबरें

Tue, 09 Jun 2026 03:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 09 Jun 2026 03:27 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में मार्कंडेय महादेव मंदिर में महिला दर्शनार्थी की सोने की चेन चोरी हो गई। उधर, राजकीय बाल गृह में आवासित मूकबधिर की टीबी से मौत हुई। पढ़ें- वाराणसी की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Varanasi news today devotee gold chain stolen at Markandeya Mahadev Temple and Deaf-mute resident died of TB
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्कंडेय महादेव मंदिर में महिला दर्शनार्थी की सोने की चेन चोरी

विज्ञापन

कैथी में मार्कंडेय महादेव मंदिर में सोमवार सुबह महिला दर्शनार्थी की चेन चोरी हो गई। लश्करपुर चोलापुर गांव निवासी गुंजन गिरी जलाभिषेक के लिए कतार में खड़ी थीं। पीछे से एक महिला ने चेन खींच ली। पीड़िता ने कैथी पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पीले रंग की स्टोल लिए महिला चोरी करते दिखी। दुकानदारों ने बताया कि पिछले दिनों भी एक महिला की चेन चोरी हुई थी। मंदिर परिसर में पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे के बाद भी चेन चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह काम कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी महिला की पहचान कराई जा रही है।  
 
राजकीय बाल गृह में आवासित मूकबधिर की टीबी से हुई मौत
राजकीय बाल गृह (बालक) में आवासित एक मूकबधिर बालक की रविवार रात टीबी से मौत हो गई। 11 मई से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती था। कर्मचारियों ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से सोमवार देर रात उसका अंतिम संस्कार पर किया। संस्था प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक को 20 दिसंबर 2024 में भदोही बाल कल्याण समिति से यहां भेजा गया था। वह न तो बोल सकता था और न ही सुन सकता था। लंबे समय से टीबी से जूझ रहा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: बहू पर गलत नीयत व पैसों का विवाद, लोको पायलट ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर मुनीम की कराई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, 8 पर प्राथमिकी
भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया चौराहा के पास रविवार रात चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पीड़ित ने आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सुदामापुर के विजय कुमार सोनकर ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा हिमांशु सोनकर के साथ जीवधीपुर भटौरी खिन्नी मैदान के पास से जा रहे थे। पहले से घात लगाए आरोपियों ने धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। जिसके कारण उनके चाचा हिमांशु घायल हो गए। अधमरा छोड़कर हमलावर भागे। आरोपियों में संकुलधारा किरहिया के रहने वाले प्रशांत पाल, सुंदर प्रजापति, हैप्पी चौहान, दीपू सोनकर, ऋषि सोनकर, मोनू चौहान, चंदन चौहान और हर्ष पाल हैं। वहीं, विजय का आरोप है कि ऋषि सोनकर और दीपू सोनकर 2020 जून में खोजवा किरहिया निवासी रमेश सोनकर की हत्या में मुख्य आरोपी थे। सभी ने भेलूपुर जलकल संस्थान में पार्टी के दौरान रमेश सोनकर की चाकू से वारकर हत्या कर दी थी। लोगों ने बताया कि देर रात किरहिया चौराहे पर मनबढ़ किस्म के युवकों का जमावड़ा रहता है। देर रात अवैध रूप से शराब बेची जाती है। जिसके कारण आए दिन मारपीट होती है। बीते दिनों भी किरहिया निवासी दीपचंद सोनकर के साथ भी मनबढ़ों ने मारपीट की थी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि जान से मारने की नीयत से हमला, जान से मारने की धमकी सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पुलिस आयुक्त और डीएम ने दिए जांच के आदेश
लंका थाना क्षेत्र के साकेतनगर कॉलोनी में पैतृक जमीन पर बोरिंग कराने की शिकायत सोमवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी से की गई। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच एसीपी भेलूपुर और जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को दी है।

साकेत नगर निवासी पीड़ित प्रमोद कुमार ने पत्र के माध्यम से बताया कि उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत ने 8 सितंबर 2023 को गृह निर्माण समिति के खिलाफ आदेश पारित किया था। इसके बावजूद नगर निगम के माध्यम से जमीन पर जबरन बोरिंग कराई जा रही है। 

चचेरे भाई ने नाबालिग से की अश्लीलता, प्राथमिकी दर्ज
सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी को उसके चचेरे भाई ने अश्लीलता और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला मुंहबोला भाई गंदी नियत रखता है। रविवार रात अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़छाड़ की। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

दशाश्वमेध घाट पर सवारी के लिए मारपीट, नामित पार्षद पर पिटाई का आरोप
दशाश्वमेध घाट पर नाव पर सवारी बैठाने को लेकर सोमवार रात नाविकों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। दशाश्वमेध पुलिस चौकी के पास युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। नामित पार्षद के लोगों पर पिटाई का आरोप है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। मुंशी घाट निवासी किशन साहनी ने पुलिस को बताया कि शाम को दशाश्वमेध घाट पर नाव पर सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद घाट से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलकर घर की ओर बढ़ा। सत्यनारायण साहनी और 8 से 10 युवकों ने पीटा। सत्यनारायण साहनी ने पुलिस को बताया कि किशन साहनी और उसके साथ के लोगों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसी कैमरे से भी घटना की जांच की जा रही है।  

खाते से 84,500 रुपये की साइबर ठगी
गौर गांव निवासी बस चालक अंबुज मिश्रा के खाते से 84500 रुपये की साइबर ठगी हो गई। खाते से तीन बार में रुपये निकल गए। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को बताया कि मोबाइल पर एक ऐप संबंधी संदेश आने के कुछ देर बाद ही खाते से रकम कट गई। मोबाइल पर लेनदेन का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी गोपाल कुशवाहा ने बताया कि साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।  

चचेरे भाई ने नाबालिग से की अश्लीलता, प्राथमिकी दर्ज
सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी को उसके चचेरे भाई ने अश्लीलता और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला मुंहबोला भाई गंदी नियत रखता है। रविवार रात अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़छाड़ की। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  
 
पोकलैंड मशीन खराब, दालमंडी में 11 जून से होगा ध्वस्तीकरण
पोकलैंड मशीन खराब होने से सोमवार को दालमंडी में कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार सुबह छह जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन पहुंच गई। अचानक पोकलैंड मशीन खराब होने से कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब 11 जून से कार्रवाई शुरू की जाएगी।  

फुलवरिया में नाले की छत धंसने की जांच कर होगी कार्रवाई : पीडब्ल्यूडी
फुलवरिया में धंसे नाले की छत की जांच पीडब्ल्यूडी कराएगा। इस मामले के दोषियों पर कार्रवाई भी होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने कहा कि यह नाला 2020 में बनवाया गया था। निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फुलवरिया के दो आरओबी के बीच नाले के ऊपर कंक्रीट का ढक्कन बनाया गया था। नाले के ऊपर से पैदल गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उनके साथ चल रही एक बच्ची को मामूली चोटें आईं। इस घटना के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से शहर में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं। महमूरगंज के अधिवक्ता केके श्रीवास्तव ने कहा कि जब 60 से 70 किलो वजन का भार नाले का ढक्कन नहीं सह पा रहा है। भीड़भाड़ के दौरान बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है। 

कल्लीपुर में भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
कल्लीपुर गांव में सोमवार की सुबह भूमि अधिग्रहण के प्रस्तावित कार्य के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर उनके पति प्रकाश पटेल का घेराव किया। ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित जानकारी समय पर सार्वजनिक न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों के अनुसार, वीडीए की ओर से कल्लीपुर गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि फेज-1 में गांव की लगभग 150 एकड़ भूमि पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है और अब फेज-2 के तहत और भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में उन्हें समय रहते कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, केवल ग्राम प्रधान को भूमि अधिग्रहण से जुड़ी जानकारियां प्राप्त होती रहती हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि उनकी सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए और प्रशासन इस मामले में पारदर्शिता बरतते हुए स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराए। प्रदर्शन में सुभाष यादव, अखिलेश पटेल, छोटेलाल कनौजिया, राजकुमार पटेल, राजेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।  

विश्व साइकिल दिवस पर दिया फिट रहने का संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया। अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बख्शी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम शोभित सिंघल और क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय मारुति नंदन त्रिपाठी ने भी साइकिल चलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने अधिक साइकिल चलाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर फिटनेस, स्वच्छ पर्यावरण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। सभी ने फिट इंडिया, ग्रीन इंडिया के संकल्प को दोहराया।  

सारनाथ सीएचसी में मरीज गंदगी और गर्मी से परेशान
सीएचसी सारनाथ में इन दिनों मरीज गंदगी, गर्मी और कर्मचारियों की लापरवाही से परेशान हैं। अस्पताल में दोपहर 2 बजे के बाद कोई स्टाफ मौजूद नहीं रहता। पीने के पानी के पास गंदगी रहती है, वहीं शौचालयों से दुर्गंध आती है। गंदगी के कारण वाटर कूलर भी अनुपयोगी है। इससे मरीज बाहर से पानी खरीदने को मजबूर हैं। वार्डों में लगा एक कूलर गर्मी के लिए पर्याप्त नहीं है। मुख्य चिकित्साधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि मंगलवार को सीएचसी का निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

बिजली आपूर्ति का संकट बरकरार, 10 कॉलोनियों में सबसे ज्यादा समस्या
गर्मी के लगातार बढ़ने से बिजली का संकट भी कम नहीं हो रहा है। दिन हो या रात शहर से लेकर गांव तक बिजली की आवाजाही जारी है। शहर की 10 कालोनियों में पिछले एक सप्ताह से सबसे ज्यादा समस्या है। यहां कभी तार टूट रहा है तो कभी ट्रांसफार्मर जलने के साथ ही उसका जंफर उड़ रहा है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति का दावा तो खूब किया जा रहा है

लेकिन हकीकत में लोग परेशानी झेल रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से लहरतारा, महेेशपुर, परेडकोठी कैंट, मड़ौली, न्यू कालोनी ककरमत्ता, दक्षिणी ककरमत्ता, शिवाजीनगर कालोनी, रानीपुर, चेतगंज चौरछटवां, सेंट जांस कालोनी, नरिया, खोजवां आदि काॅलोनियों में हर दिन कोई न कोई समस्या बनी रहती है। सोमवार को केशवनगर काॅलोनी में एबीसी केबल जल गया। रात 1.30 बजे जला। आधे घंटे बाद किसी तरह बिजली आई लेकिन फिर चली गई। आने जाने का खेल रात भर चलता रहा।

इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लहरतारा में ट्रांसफाॅर्मर में जंफर टूटने की वजह से रात 2.30 बजे से बिजली गुल हो गई। परेडकोठी में एक फेस लाइट ही रही। लहरतारा मिसिर पोखरा के पास सोमवार की दोपहर में 12 बजे तार टूट गया। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी पहुंचे और तार जोड़ा लेकिन आपूर्ति बहाल करने में 1 घंटे से अधिक का समय लग गया। इस दौरान लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed