फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Tahrir given in the police station to file a case against RSS chief Mohan Bhagwat

Varanasi: मोहन भागवत के बयान से ब्राह्मण समाज नाराज, RSS प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की दी तहरीर

Tue, 07 Feb 2023 07:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Feb 2023 07:59 PM IST
सार

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के पदाधिकारियों ने बैठक कर भागवत के बयान की निंदा की और ब्राह्मण समाज ने माफी मांगने की मांग रखी। वहीं, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। साथ ही संघ प्रमुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Varanasi News Tahrir given in the police station to file a case against RSS chief Mohan Bhagwat
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर मंगलवार को कोतवाली थाने में दी गई है। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की वाराणसी इकाई के पदाधिकारियों का कहना है कि पंडितों को लेकर दिए बयान से ब्राह्मण समाज अपमानित महसूस कर रहा है। भागवत के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक करके भागवत के बयान की निंदा की और ब्राह्मण समाज ने माफी मांगने की मांग रखी। आरएसएस प्रमुख की तरफ से पंडितों पर दिए बयान से नाराजगी बढ़ी है। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। साथ ही संघ प्रमुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। राघवेन्द्र चौबे, मृत्युंजय मालवीय, शिवम ब्यास, मयंक चौबे, रोहित दुबे, नवीन व किशन ने भी नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


इसी तरह केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने सुंदरपुर स्थित बजरंग भवन में बैठक की। मंच के संस्थापक कर्नल रणजीत उपाध्याय ने कहा कि जातीय व्यवस्था से पंडितों को जोड़ना ठीक नहीं है। संघ प्रमुख को अपना बयान वापस लेना चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री पंडित दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा देश में एकता भाईचारा कायम रखने की बात करता है। इस तरह के बयान से सामाजिक वैमनस्यता बढ़ेगी। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष ओंकार नाथ उपाध्याय , ओम प्रकाश ओझा , आमोद दत्त शास्त्री, नीलमणि पांडेय, राजेश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed