फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Students of council schools will become proficient in sports.

Varanasi News:खेलों में दक्ष होंगे परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी

Tue, 14 May 2024 05:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Students of council schools will become proficient in sports.
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए साई और खेलो इंडिया के प्रशिक्षकों की मदद ली जाएगी। विद्यालय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। खेल सामग्री खरीदने के लिए के लिए प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालय को दस हजार रुपये जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा के 1145 विद्यालय हैं। इनमें करीब दो लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यालय स्तर पर खेल स्पर्धाओं के आयोजन की समय सारिणी बनाई जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक जुलाई के तीसरे सप्ताह से अगस्त के तृतीय सप्ताह के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बीएसए को प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही धनराशि भी आवंटित की गई है। यह धनराशि पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को डाटा बैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों की क्षमता पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों के 10 तरीके के टेस्ट लिए जाएंगे। इससे खेल का चुनाव करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक, जिला और मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।
अधिकारियों के मुताबिक विद्यालयों में व्यायाम, खो-खो, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, हॉकी, तैराकी, कुश्ती, हैंडबाल, जिमनास्टिक, कबड्डी, योगासन के साथ लोकगीत, लोकनृत्य, अंत्याक्षरी की प्रतियोगिताएं होंगी। इनका आयोजन जुलाई से सितंबर के बीच ब्लॉक, जिला और मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी।


----------
-----------
वर्जन
प्राथमिक विद्यालय में प्रतिदिन खेलकूद का आयोजन होगा। विद्यालय स्तर से लेकर जिलास्तर तक खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रादेशिक स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें साई की मदद ली जाएगी।
-डाॅ़ अरविद पाठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed