फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Scholarship to 100 students donation of one crore to BHU

Varanasi News: 100 छात्रों को स्कॉलरशिप, BHU को एक करोड़ का दान, इन विभागों के 20-20 को छात्रवृत्ति

Wed, 23 Apr 2025 01:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 01:38 PM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस स्कॉलरशिप से सुविधाएं और सहूलियत उपलब्ध कराई जाएंगी। ये स्कॉलरशिप आर्थिक और काैशल विकास के राष्ट्रीय लक्ष्य से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन
Varanasi News Scholarship to 100 students donation of one crore to BHU
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में 100 छात्र और छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। मंडवा स्कॉलरशिप समारोह के में छात्रों का चयन किया गया था। कृषि विज्ञान संस्थान से बीएससी एजी कर रहे 40 छात्रों को स्कॉलरशिप दी गई। कृषि, दृश्य कला और संगीत-मंच कला संकाय में पीजी करने वाले 20-20 छात्र और छात्राओं को स्कॉलरशिप मिली। इन्हें 25-25 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। दो एंडोमेंट स्कॉलरशिप भी चलाई जा रही है। 

विज्ञापन


बीएचयू से 1954 में कृषि विषय से स्नातक कर चुके एम वेंकट रामैया, 1980 में बीएससी और 1982 में जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग में एमएससी एम प्रभाकर राव के नाम से दो एंडोमेंट स्कॉलरशिप की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन


बीएचयू एग्रीकल्चर एलुमनी एसोसिएशन आभा को नुजीवीडु सीड्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मंडवा प्रभाकर राव को एक करोड़ रुपये का दान दिया है। कैंपस में पुरा छात्रों के सहयोग से एक आभा गेस्ट हाउस भी बन रहा है। ये गेस्ट हाउस कृषि विज्ञान संस्थान को पुरानी स्मृतियों को सहेजेगा। ये भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक होगा। यह गेस्ट हाउस आगंतुक पूर्व छात्रों, अतिथियों और शैक्षणिक साझेदारों के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इससे छात्रों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां जा रहा स्कॉलरशिप का फंड
प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें खरीदने, कोचिंग संस्थानों, टेस्ट सीरीज, मॉक टेस्ट में भाग लेने और कठिन आर्थिक समय में शिक्षा जारी रखने में मदद करता है। कई छात्र सेमिनार और सम्मेलन, सर्टिफिकेशन और इंडस्ट्री-रेलेवेंट कोर्स कर रहे। लैपटॉप और टैबलेट जैसे जरूरी गैजेट्स खरीद रहे हैं। थीसिस की तैयारी, सबमिशन और रिसर्च में इसका इस्तेमाल हो रहा है। 

संस्थान के कार्यवाहक निदेशक-डीन और आभा के महासचिव प्रो. सतीश कुमार सिंह ने कहा कि इससे स्कॉलरशिप से छात्रों का भविष्य ही संवरेगा। छात्र सलाहकार डॉ. अमिताव रक्षित ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि कौशल विकास के राष्ट्रीय लक्ष्य से जुड़ी हुई है।

पीएचडी के छात्र ने कुवैत में पढ़ा शोध पत्र
बीएचयू में इतिहास विभाग के पीएचडी छात्र अतुल कुमार गुप्ता ने कुवैत में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोध प्रस्तुत किया। अतुल ने बर्मा में भारतीय प्रवासन विषय पर रिसर्च पढ़कर सुनाया। गल्फ यूनिवर्सिटी फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सोसाइटी फॉर ग्लोबल नाइनटीथ सेंचुरी स्टडीज आधारित संगोष्ठी ‘ट्रांसलेशन, ट्रांसपोर्टेशन और यात्रा’ थीम पर हो रही थी। 

अतुल ने उपनिवेशकालीन दौर में दक्षिण एशियाई प्रवासन और ऐतिहासिक बदलावों के नए आयामों को बताया है। अतुल बीएचयू के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. घनश्याम के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। अतुल को शोध यात्रा के लिए एसआरआईसीसी, बीएचयू से अंतरराष्ट्रीय यात्रा सहायता मिली है। यूजीसी सीनियर रिसर्च फेलोशिप के प्राप्तकर्ता भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed