फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Samajwadi Party creates ruckus at district headquarters accuses of irregularities in SIR

Varanasi News: सपा का जिला मुख्यालय पर हल्लाबोल, एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप; भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 25 Aug 2025 11:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 11:49 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुलिस ने जब रोका तो वे लोग वहीं बैठकर धरना देने लगे।

विज्ञापन
Varanasi News Samajwadi Party creates ruckus at district headquarters accuses of irregularities in SIR
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईआर और वाराणसी में बढ़ते हुए अपराध का आरोप लगाकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर सपा ने हल्लाबोल किया। जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय परिसर से जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय की ओर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां पर जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती की थी। सपाइयों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद सपा जिला मुख्यालय गेट के सामने जमीन पर बैठकर धरना देने लगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिहार सहित पूरे देश में मतदाता सूची से पीडीए समाज के लोगों का नाम गायब किया जा रहा है। बिहार में 65 लाख लोगों का नाम एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पिछले चुनाव में पार्टी के जीवित 18000 मतदाताओं के नाम काट दिए गए। पार्टी ने सभी 18000 जीवित मतदाताओं के शपथ पत्र चुनाव आयोग को सौंपा लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी संबंध में एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीएम थर्ड को दिया गया।

इसी क्रम में वाराणसी जिले में हो रही लगातार हत्याओं और अपराधों के खिलाफ एक ज्ञापन पत्र पुलिस आयुक्त के प्रतिनिधि एसीपी कैंट को दिया गया है। समाजवादी अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व्यास जी गौड़ ने कहा कि पीडीए समाज के लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने किया। इस अवसर पर रीबू श्रीवास्तव, आनंद मोहन गुड्डू, उमेश प्रधान, संजय मिश्रा, सुनील सोनकर, शशि यादव, अखिलेश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed