फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Routes and rates will be decided for rickshaw pullers

Varanasi News:रिक्शा चालकों के लिए तय होंगे रूट और रेट

Tue, 04 Jun 2024 05:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Routes and rates will be decided for rickshaw pullers
शहर के रिक्शा चालकों के लिए रूट और रेट तय किए जाएंगे। इसकी मांग लंबे समय से बनारस रिक्शावान सभा कर रहा है। चुनाव नतीजों के बाद नगर निगम में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में बैठक होगी। रिक्शा चालकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही रूट और रेट तय किए जाएंगे। शहर के भीतर महाल में ज्यादातर पैडल वाले रिक्शा चलते हैं। इनका किराया 10 से लेकर 50 रुपये तय किया गया है। कुछ लोग रिक्शे की सवारी ही पसंद करते हैं। बाहर से आने वाले देसी और विदेशी पर्यटक रिक्शे की सवारी करते हैं। लाइसेंस और कर विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि बनारस रिक्शावान के साथ बैठकर पूरी रूपरेखा तैयार कर लें ताकि सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके। बनारस में मैदागिन से गोदौलिया, गोदौलिया से सोनारपुरा, सोनारपुरा से लंका, लक्सा से गिरिजाघर, गिरिजाघर से नई सड़क, नई सड़क से लहुराबीर, लहुराबीर से मैदागिन के रूट बनाए गए हैं। इनमें किराया अभी 10 से 50 रुपये तक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed