फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Recruitment for posts of Registrar and Superintending Engineer in IIT BHU

Varanasi News : IIT BHU में रजिस्ट्रार और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sat, 15 Feb 2025 03:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 03:24 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू ने आवेदन के लिए तिथि भी तय कर दी है। इसमें लॉ, एजुकेशन क्षेत्रों का ऐच्छिक अनुभव चाहिए। इसके साथ ही एकेडमिक लेवल 12 पर आठ साल का अनुभव चाहिए।

विज्ञापन
Varanasi News Recruitment for posts of Registrar and Superintending Engineer in IIT BHU
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU : आईआईटी बीएचयू में रजिस्ट्रार और सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के पद पर भर्ती निकाली गई है। समर्थ पोर्टल पर 17 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। अंतिम तिथि 12 मार्च तय की गई है। दोनों पद पर जनरल वैकेंसी है। असिस्टेंट प्रोफेसर लेवल - 11 के लिए 15 साल का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन


एकेडमिक लेवल 12 पर आठ साल का अनुभव चाहिए। रजिस्ट्रार के वेतनमान लेवल 14 का यानी कि 2 लाख से ऊपर का होगा। 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो। लॉ, एजुकेशन क्षेत्रों का ऐच्छिक अनुभव चाहिए। 
विज्ञापन


सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक बीई की योग्यता मांगी गई है। साथ ही किसी सरकारी या संगठन में 15 साल के काम का अनुभव हो। इसमें प्लानिंग, डिजाइन, इस्टीमेशन, कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट, सिविल वर्क्स, सेनेटरी, सीवेज सिस्टम और बिल्डिंग मैनेजमेंट आदि पर काम का अनुभव शामिल होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 12 मार्च के बाद सभी आवेदनों की स्क्रीनिंग होगी। उपयुक्त अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए संस्थान में आवेदन की हार्ड कॉपी और पूरे रिकॉर्ड के साथ बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed