Varanasi: 5683 करोड़ की 46 परियोजनाओं की समीक्षा, 15 दिन में फिर लेंगे अपडेट; उद्योग समिति की हुई बैठक
उद्यमी संगठन के नए मुद्दों जैसे-कृषि उत्पादन मंडी समिति के पोर्टल में कार्यप्रणाली में सुधार, औद्योगिक आस्थान के दो पार्कों के रख-रखाव, द स्माॅल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को सौंपने, विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान करने को कहा।
विस्तार
काशी में निवेश को नई उड़ान और औद्योगिक विकास की राह सुगम बनाने की दिशा में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई (जनपदीय एमओयू) व जिला स्तरीय उद्योग समिति की शुक्रवार को बैठक हुई।
इसमें जिलाधिकारी ने निवेशकों के एमओयू से संबंधित एनओसी, अनापत्तियां राजस्व प्रकरण, स्वीकृतियां आदि के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने 5683.43 करोड़ के निवेश की जीबीसी रेडी श्रेणी की 46 प्रक्रियाधीन परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
परियोजनाओं के भूमि विनिमय, मानचित्र, विद्युत कनेक्शन, विभिन्न विभागों की अनापत्तियां, एनओसी की समीक्षा करते हुए विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा 15 दिनों के अंदर फिर की जाएगी। डीएम ने बड़े निवेश से संबंधित विभागों को कहा कि सभी निवेशों को सूचीबद्ध करें।
उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक आस्थान, चांदपुर में साफ-सफाई और कूड़ा उठान के संबंध में नगर निगम को निर्देश दिया। वांछित दरों जिस पर उद्यमी सहमत नहीं है, पर तार्किकता के आधार पर विचार करने को कहा। अवैध ईंट भट्ठों को बंद कराने के संंबंध में निर्देशित किया।
औद्योगिक आस्थान में ट्रकों की अवैध पार्किंग से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल, रंजन सिंह, उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा, सहायक उपायुक्त उद्योग वीके वर्मा माैजूद रहे।