फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Pregnant woman dies Panchayat for two hours baby crying for mother milk

Varanasi News: प्रसूता की मौत...दो घंटे तक पंचायत, मां के दूध के लिए रो रही 28 दिन की बच्ची; जानें पूरा मामला

Mon, 20 Oct 2025 12:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Oct 2025 12:19 PM IST
सार

Varanasi News: परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की जान गई है। अब उसकी बच्ची कैसे पलेगी? अस्पताल के बाहर हंगामे की सूचना पाकर जंसा थाना की पुलिस भी पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Varanasi News Pregnant woman dies Panchayat for two hours baby crying for mother milk
सोनाली वर्मा की माैत के बाद बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जंसा थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने रविवार को हंगामा किया। चार दिन पहले महिला को अस्पताल से रेफर किया गया था। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्साए परिजनों और लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। एसडीएम और राजातालाब एसीपी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी संजय कुमार पटेल की पत्नी सोनाली वर्मा को बीते 23 सितंबर को जंसा के जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई। महिला को 8 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। 
विज्ञापन


घर पर महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पुनः उसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही। इस बीच परिजनों ने चार दिन पूर्व उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर जंसा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, रविवार दोपहर बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित परिजनों ने जलालपुर स्थित अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। इस बाबत एसीपी राजा तालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सुलह की बातें 2 घंटे तक हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed