फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News politician are protecting accused of firing pressure on police preparing to surrender in court

Varanasi News: फायरिंग के आरोपियों को बचा रहे सफेदपोश, पुलिस पर दबाव; कोर्ट में सरेंडर की तैयारी में आरोपी

Tue, 19 Aug 2025 05:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 05:27 AM IST
सार

बीते 12 अगस्त को घर के बाद फायरिंग कर भागने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ, परिवार में दहशत का माहाैल है। बताया जा रहा है कि इस मामले में किसी नेता द्वारा दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Varanasi News politician are protecting accused of firing pressure on police preparing to surrender in court
चोलापुर पुलिस ने दर्ज किया था मामला। - फोटो : istock

विस्तार

Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना तिवरान में पिछले हफ्ते सत्येंद्र तिवारी के घर पर फायरिंग मामले में नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दबिश जारी है। हालांकि पुलिस पर सफेदपोशों का दबाव भी बढ़ा है। आरोपियों के पक्ष में सफेदपोश स्थानीय पुलिस अधिकारियों से लेकर थाने स्तर तक दबाव बना रहे हैं। यही कारण है कि सात दिन बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


सुगबुगाहट है कि अपने अधिवक्ता के माध्यम से दो आरोपी बहुत जल्द कोर्ट में हाजिर हो सकते हैं। बता दें कि बीते 12 अगस्त की रात धरसौना तिवरानपुर में सत्येंद्र तिवारी और नवल तिवारी के घर पर रंजिश में पवारेपुर के तीन युवकों ने फायरिंग की थी। मौके से पुलिस ने पांच कारतूस बरामद किए थे। 

विज्ञापन

दहशत में परिवार

घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है। पुलिस ने रात में मुकदमा दर्ज किया और दबिश दी लेकिन आरोपी भाग निकले थे। परिजनों और करीबियों को पुलिस ने उठाया लेकिन राजनीतिक दबाव में पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा।

चोलापुर इंस्पेक्टर योेगेंद्र प्रसाद ने बताया कि पवारेपुर निवासी आरोपियों शिवम सिंह, विशाल सिंह और ललित सिंह गिरफ्तारी को लेकर गठित एक टीम बाहरी जनपदों में भी दबिश दे रही है। करीबियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed