फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News PM modi can inaugurate ropeway preparations for operation in September

Varanasi News: PM कर सकते हैं रोपवे का शुभारंभ, सितंबर में संचालन की तैयारी; ट्रायल रन हुआ पूरा

Sun, 04 May 2025 02:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 May 2025 02:18 PM IST
सार

रोपवे को लेकर वाराणसी में उत्साह का माहाैल बना हुआ है। इसका ट्रायल भी हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी इसका शुभारंभ कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Varanasi News PM modi can inaugurate ropeway preparations for operation in September
वाराणसी में निर्माणाधीन रोपवे का गंडोला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ropeway in Varanasi: रोपवे का ट्रायल पूरा हो गया। ट्रायल जनवरी में शुरू हुआ था, जो अप्रैल तक चला है। अब सारा निर्माण स्टेशनों के निर्माण और व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने पर है। दुनिया के तीसरे और भारत के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रोपवे का संचालन सितंबर से शुरू करने की तैयारी है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

विज्ञापन


रोपवे के पहले फेज के पहले सेक्शन का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 20 फीसदी काम अगस्त तक पूरा होगा। काशी विद्यापीठ स्टेशन लगभग पूरी तरह तैयार है। कैंट स्टेशन की बाहरी दीवारों पर भी इसी महीने पत्थर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। रोपवे से जुड़े अफसरों ने बताया कि रथयात्रा पर बन रहे स्टेशन का काम मई अंत तक पूरा हो जाएगा। गोदौलिया पर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसे जून अंत तक बनाना है। 
विज्ञापन


भारत माता मंदिर रोपवे स्टेशन के सामने लगभग 70 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म बनाने का काम अंतिम चरण में है। कैंट रेलवे स्टेशन पर छह एलीवेटर, 4 एक्सीलेटर, विद्यापीठ में चार एलीवेटर, 4 एक्सीलेटर, रथ यात्रा में चार एलीवेटर 5 एक्सीलरेटर लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी : रोपवे के सारे काम अगस्त तक पूरे होने हैं। सितंबर में संचालन सुनिश्चित करेंगे। - एस राजलिंगम, मंडलायुक्त वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed