फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: OPD will run under the surveillance of cameras in the district hospital.

Varanasi News:जिला अस्पताल में कैमरे की नजर में चलेगी ओपीडी

Sat, 06 Jul 2024 06:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: OPD will run under the surveillance of cameras in the district hospital.
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में महिला के डॉक्टर पर बाहर से दवा मंगाने के आरोप के बाद दो सदस्यीय जांच कमेटी ने महिला के आरोप को गलत बताया है। सीएमएस ने डॉक्टर को कैमरे की नजर में ओपीडी चलाने की चेतावनी दी है। सीएमएस का कहना है कि डॉक्टरों को जन औषधि केंद्र की दवा लिखने, मरीजों से सही व्यवहार रखने को पहले ही कहा गया है। ओपीडी में लगे कैमरे से निगरानी की जाएगी। 29 जून को गाजीपुर निवासी महिला आराधना ने सीएमएस से फिजीशियन डॉ. पीके सिंह पर बाहर की दवा मंगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। जांच कमेटी ने डॉक्टर का बयान लिया और शिकायत करने वाली महिला को भी बयान के लिए बुलाया, लेकिन महिला नहीं आई। सीएमएस का कहना है कि महिला ने जिला अस्पताल की ईमेल आईडी के माध्यम से अपना पक्ष रखा है। जांच कमेटी के रिपोर्ट के बाद डॉक्टर को चेतावनी जारी की गई है, जिसमें पूर्व में जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed