फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Nine players won medals in wrestling

Varanasi News:कुश्ती में नौ खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Nine players won medals in wrestling
महिला के बाद पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों का पदक जीतने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को प्रतियोगिता में वाराणसी के कुश्ती खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। अंडर-15 व 20 पुरुष व महिला वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 मार्च गोंडा के नंदनी नगर में किया गया है। इसमें वाराणसी की कुश्ती टीम प्रतिभाग कर रही है। वाराणसी पुरुष कुश्ती टीम ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दो स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य समेत 9 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अंडर-20 पुरुष वर्ग के ग्रीको रोमन में 55 किलो भार वर्ग में यशपाल ने कांस्य, 63 किलो में रोहित यादव ने कांस्य, 67 किलो में मनीष यादव ने स्वर्ण, 72 किलो में आशु पाल ने स्वर्ण और 82 किलो में रितिक यादव ने कांस्य पदक जीता। अंडर-15 आयुवर्ग फ्रीस्टाइल में 41 किलो में राहुल यादव ने कांस्य, 44 किलो में शुभम ने कांस्य, 48 किलो में जिलाजीत यादव ने रजत, ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग के 57 किलो में शिवम यादव ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह, सुरेश चंद्र उपाध्याय, राजकुमार मिश्र, कुश्ती प्रशिक्षक उमेश व सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed