{"_id":"682d8e53749d70498e08514f","slug":"varanasi-news-naxal-operation-in-private-hospital-police-not-informed-shot-in-encounter-in-jharkhand-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: निजी अस्पताल में नक्सली का ऑपरेशन, पुलिस को नहीं दी सूचना; झारखंड में मुठभेड़ में लगी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: निजी अस्पताल में नक्सली का ऑपरेशन, पुलिस को नहीं दी सूचना; झारखंड में मुठभेड़ में लगी थी गोली
Wed, 21 May 2025 01:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 21 May 2025 01:57 PM IST
सार
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में नक्सली का इलाज चल रहा था। मुठभेड़ में झारखंड पुलिस ने उसे गोली मारी थी। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में घायल नक्सली का लंका थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर दिया गया। इसकी सूचना तक लंका थाने की पुलिस को नहीं दी गई। किसी तरह पुलिस को सूचना मिली और अस्पताल परिसर में एक दरोगा सहित पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर स्थित निजी अस्पताल में सोमवार को एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया। उसके पेट में गोली लगी थी। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और गोली निकाल दी। उसे अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
इसी बीच झारखंड पुलिस नक्सली मिथिलेश कुमार (36) को ढूंढते हुए काशी आई। सबसे पहले बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में नक्सली की खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की सूचना लंका थाने की पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नक्सली का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
एसीपी भेलूपुर डॉ ईशान सोनी ने बताया कि मेडिकल केस में बिना पुलिस को सूचना देने और आरोपी बदमाश का इलाज करने के मामले में निजी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए सीएमओ को पत्र भेजा जाएगा। झारखंड पुलिस के सहयोग में लंका थाने की पुलिस लगाई गई है।