फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Legal brick kilns closed due corruption and departmental problems

Varanasi News: भ्रष्टाचार और विभागीय समस्याओं के चलते बंद हो रहे वैध ईंट भट्ठे: कमलाकांत पांडेय

Fri, 04 Apr 2025 09:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 09:21 PM IST
सार

ईंट निर्माता परिषद की स्थापना दिवस के अवसर पर व्यापारियों ने समस्याओं और उसके समाधान पर खुलकर चर्चा की। प्रमुख रूप से जीएसटी को लेकर विचार-विमर्श किए गए।

विज्ञापन
Varanasi News Legal brick kilns closed due corruption and departmental problems
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभागीय नियमों के मकड़लजाल और भ्रष्टाचार के चलते काशी में वैध ईंट भट्ठा मालिक पलायन करने को विवश हैं। मिट्टी और कोयला न मिलने और जीएसटी समेत अन्य कई परेशानियां ईंट-भट्ठा मालिकों को उठानी पड़ रही हैं। यह बातें ईंट निर्माता परिषद के अध्यक्ष कमलाकांत पांडेय ने शुक्रवार को परिषद के 45वें स्थापना दिवस पर कहीं।

विज्ञापन


शिवपुर सेंट्रल जेल रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि राज्यकर के अपर आयुक्त ग्रेड वन मिथिलेश शुक्ला ने कहा कि कानून के दायरे में रहते हुए सभी परेशानियां दूर की जाएंगी। जीएसटी संबंधी समस्याएं होने पर ईंट भट्ठा मालिक कार्यालय में आकर मुलाकात करें। 
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने भट्ठा मालिकों को आश्वस्त किया कि किसी का भी उत्पीड़न नहीं होगा। इस दौरान भट्ठा मालिकों ने जीएसटी अधिकारियों को बताया कि शहर में ईंट की नई मंडियां खुल रही हैं। जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली के ईंट वाराणसी में बेचे जा रहे हैं। इन अवैध ईंट भट्ठों की रोकथाम बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन ओमप्रकाश बदलानी और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शिवप्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर सीताराम यादव, मंशा राम आहूजा, रमेश प्रद्धवानी, कमलेश नारायण सिंह, मोहन लखमानी, गुलाब यादव, मनोज यादव, कैलाश नाथ पटेल, प्रशांत पांडेय रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed