{"_id":"65dfa3316fe732353300fca9","slug":"varanasi-news-lawyers-will-not-work-today-fast-in-front-of-registration-office-from-tomorrow-varanasi-news-c-20-vns1013-527797-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आज काम नहीं करेंगे वकील, कल से निबंधन कार्यालय के सामने अनशन; वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आज काम नहीं करेंगे वकील, कल से निबंधन कार्यालय के सामने अनशन; वजह जान लें
Thu, 29 Feb 2024 08:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 08:00 AM IST
सार
शहर के 22 मोहल्लों के रजिस्ट्री का काम रामनगर उपनिबंधक कार्यालय शिफ्ट करने के शासनादेश के विरोध में वकीलों की बैठक सेंट्रल बार सभागार में हुई। इस दौरान शासन के इस आदेश के खिलाफ वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने और आदेश वापस नहीं होने तक रजिस्ट्री ऑफिस के सामने रोजाना क्रमिक अनशन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
विस्तार
शहर के 22 मोहल्लों के रजिस्ट्री का काम रामनगर उपनिबंधक कार्यालय शिफ्ट करने के शासनादेश के खिलाफ गुरुवार यानी आज वकील काम नहीं करेंगे। आदेश वापस नहीं होने तक निबंधन कार्यालय के सामने रोजाना क्रमिक अनशन भी करेंगे। यह निर्णय वकीलों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
शासनादेश के विरोध में वकीलों की बैठक बुधवार को सेंट्रल बार सभागार में हुई। अध्यक्षता कर रहे बनारस बार के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने हंगामे और नारेबाजी के बीच प्रस्ताव पारित किया कि शासन के इस आदेश के खिलाफ वकील गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और आदेश वापस नहीं होने तक रजिस्ट्री ऑफिस के सामने रोजाना क्रमिक अनशन किया जाएगा।
यह बैठक अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, सतीश तिवारी और विपिन शुक्ला की तरफ से दिए गए अलग-अलग प्रस्ताव पर बुलाई गई थी। बैठक में सेंट्रल बार अध्यक्ष मुरलीधर सिंह ने भी भाग लिया। संचालन सेंट्रल बार महामंत्री सुरेन्द्र नाथ पाठक ने किया।
विज्ञापन
बैठक में बनारस बार के महामंत्री कमलेश सिंह यादव, मानबहादुर सिंह, राम प्रवेश सिंह, राम जन्म सिंह, अशोक सिंह दाढ़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।