{"_id":"667caf0563cd9bcfd20c8677","slug":"varanasi-news-it-is-mandatory-for-all-schools-to-take-u-dice-code-varanasi-news-c-20-vns1056-645889-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:सभी स्कूलों के लिए यू-डायस कोड लेना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:सभी स्कूलों के लिए यू-डायस कोड लेना अनिवार्य
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय की ओर से जिले के स्कूलों के लिए यू-डायस कोड लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। इन दिनों बीएसए कार्यालय में यू डायस कोड जनरेट कराने के लिए 70 आवेदन आए हैं। इसके लिए दो महीने पहले ही कार्यालय की ओर से स्कूलों को विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी।
सरकार ने कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) की व्यवस्था की है। पेन के जरिये ही टीसी समेत अन्य एकेडमिक रिकॉर्ड उन्हें मिलेंगे, लेकिन यू डायस कोड लिए बिना स्कूल पेन नंबर के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। पेन नंबर बीएसए कार्यालय जारी करेगा। इस कारण स्कूलों के लिए यू-डायस कोड लेना आवश्यक हो गया है।
यू-डायस कोड के लिए कैसे करें आवेदन
यू-डायस कोड लेने के लिए स्कूलों को मान्यता प्रमाणपत्र के साथ आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म को ब्लॉक के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) ऑफिस से फॉरवर्ड कराना होगा। इसके बाद बीएसए ऑफिस में यू डायस डेस्क पर जमा करना होगा। बीएसए ऑफिस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पोर्टल बंद चल रहा है। जल्द खुलने की उम्मीद है। पोर्टल खुलते ही कोड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
यू-डायस कोड के लिए अब तक 70 आवेदन आए हैं। इनमें कुछ नए विद्यालय हैं। सभी स्कूलों के पास यू-डायस कोड होना अनिवार्य है। कितने स्कूलों के पास यू-डायस कोड नहीं है, इसकी जांच की जा रही है। -डॉ. अरविंद कुमार पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी