Murder in Varanasi : नशे में थे, नोकझोंक के बाद कॉलर खींचा तो दबा दिया गला; ऑटो चालक दोस्त अरेस्ट
वाराणसी के चाैबेपुर थाना क्षेत्र के सीवों चूनाडीह स्थित गैस गोदाम के पास एक युवक की लाश मिली थी। परिजन उसकी खोजबीन एक दिन पहले से ही कर रहे थे। हत्या की आशंका जताने के बाद पुलिस ने इस मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News Crime : गौराकलां गांव निवासी चाय-पान दुकानदार जगदीश यादव (30) की हत्या उसका गला दबा कर उसके दोस्त ऑटो चालक राजू यादव ने की थी। राजू ने मंगलवार को चौबेपुर थाने की पुलिस को बताया कि दोनों ने शराब पी थी।
नशे में हुए तो जगदीश ने कहासुनी करते हुए उसकी शर्ट का कॉलर खींचा। इस पर वह गुस्से में जगदीश का गला पकड़ कर लगभग 15 सेकेंड तक दबाए रखा और उसका शरीर शांत पड़ गया। हत्या के आरोप में राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौराकलां गांव का जगदीश यादव गौराकलां बाजार में अपने काॅम्प्लेक्स में चाय-पान की दुकान खोल रखा था। रविवार की रात जगदीश अपनी दुकान से घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
सोमवार की सुबह जगदीश का शव सीवों चूनाडीह स्थित गैस गोदाम के समीप सड़क पर मिला। सीसी फुटेज की मदद से पता लगा कि रविवार की रात जगदीश, उसके गांव का उसका दोस्त राजू यादव और एक अन्य युवक दीपू साथ में थे।
कड़ाई से पूछताछ में उगला सच
कड़ाई से हुई पूछताछ में राजू ने बताया कि रविवार की रात लगभग 8:30 बजे वह और जगदीश गौराकलां बाजार में मिले। तब तक दीपू भी मिल गया और उसने बीयर पिलाने को कहा। तीनों शराब और बीयर लेकर गौराकलां बाजार के पश्चिम की तरफ स्थित तालाब के पास पहुंचे। दीपू बीयर पीकर निकल गया।
राजू और जगदीश लगभग रात 10:15 बजे तक तालाब के पास ही रहे। राजू ने बताया कि घर के समीप पहुंचने पर जगदीश ने कहा कि वापस चलो फिर शराब पीना है। पहले तो उसने आनाकानी की, लेकिन फिर ऑटो मोड़ लिया।
उसके द्वारा जगदीश के पास तीन हजार रुपये में गिरवी रखी गई बाली को लेकर वह रास्ते में नोकझोंक करने लगा। कायदे की नोकझोंक शुरू हो गई तो पीछे की सीट पर बैठे हुए जगदीश ने उसकी शर्ट का कॉलर खींचा। इस पर उसे गुस्सा आ गया तो वह ऑटो रोक कर जगदीश का गला दबा दिया।
उधर, इस संबंध में एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोने की बाली मिल गई, लेकिन जान ले गई
पुलिस की पूछताछ में राजू ने बताया कि वह और जगदीश अच्छे दोस्त थे। उसने एक माह पहले अपनी पत्नी की सोने की बाली गिरवी रख कर राजू से तीन हजार रुपये उधार लिया था। गत एक फरवरी को वह राजू को तीन हजार रुपये लौटा दिया था।
उसने सोने की बाली देने को कहा तो जगदीश ने उसे दो फरवरी की रात आठ बजे मिलने को कहा था। जगदीश ने उसे बाली लौटा दी थी। इसके बाद शराब के नशे में जगदीश ने ही कहासुनी शुरू की कि बाली मांगने का उसका तरीका सही नहीं था। पैसा मिल गया था तो बाली तो वह लौटा ही देता। इसी को लेकर नोकझोंक होने लगी ।