फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Five ACP Transferred in Varanasi Commissionerate Vidush Saxena Moves to Shahjahanpur

Varanasi: साइबर क्राइम पर नकेल कसने वाले विदुष, दालमंडी की सुरक्षा संभाल रहे अतुल अंजान समेत 5 का स्थानांतरण

Fri, 05 Jun 2026 05:59 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 05 Jun 2026 05:59 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट के पांच एसीपी का कार्यकाल पूरा होने पर गैर जनपदों में स्थानांतरण कर दिया गया। इनमें साइबर क्राइम के एसीपी विदुष सक्सेना और दशाश्वमेध के एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी शामिल हैं। उनके स्थान पर छह नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। दोनों अधिकारियों ने कई चर्चित मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Varanasi News Five ACP Transferred in Varanasi Commissionerate Vidush Saxena Moves to Shahjahanpur
एसीपी दशाश्वमेध डाॅ. अतुल अंजान त्रिपाठी आगरा स्थानांतरित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Police Commissionerate: साइबर क्राइम पर कार्रवाई करने वाले एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना और दालमंडी ध्वस्तीकरण की सुरक्षा संभाल रहे एसीपी डॉ़ अतुल अंजान त्रिपाठी समेत कमिश्नरेट के पांच एसीपी का स्थानांतरण गैर जनपदों में हुआ। ये स्थानांतरण समयावधि पूरा होने पर किया गया। 

विज्ञापन


सारनाथ के एसीपी विदुष सक्सेना को पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर बनाया गया है। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी का स्थानांतरण आगरा कमिश्नरेट में किया गया है। एसीपी संजीव कुमार शर्मा अलीगढ़ भेजे गए, पिंडरा प्रतीक कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या के पद पर भेजा गया है। 

विज्ञापन

एसीपी सुरक्षा रहे अंजनी कुमार राय को सचिवालय सुरक्षा लखनऊ और एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव को कुशीनगर पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया। सहायक सेनानायक सीतापुर अवधेश कुमार विश्वकर्मा, गोरखपुर से प्रशांत सिंह, फतेहपुर से वीर सिंह, गौतमबुद्धनगर से अनिल कुमार पांडेय, आजमगढ़ से अनिल कुमार वर्मा, प्रयागराज से विमल किशोर मिश्रा को वाराणसी में तैनाती मिली।

विदुष सक्सेना ने खोले कई बड़े मामले 
एसीपी साइबर क्राइम अपराध की जिम्मेदारी संभालने के बाद विदुष सक्सेना ने कई बड़े मामलों का पर्दाफाश किया, इंटरस्टेट गैंग की लगातार गिरफ्तारी के साथ ही एक साल में 70 लाख की साइबर ठगी के शिकार लोगों को वापस कराया। फर्जी जमानतदार गिरोह का पर्दाफाश किया। तकनीकी रूप से दक्ष होने से पुलिस आयुक्त ने साइबर अपराध की जिम्मेदारी सौंपी थी। एक साल से साइबर अपराध पर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन

दालमंडी ध्वस्तीकरण की सुरक्षा संभाल रहे थे अतुल अंजान त्रिपाठी 
साल 2023 में शिवपुर थाना के चांदमारी में बदमाशों ने मां बेटी को घर में बंधक बना लिया था। 10 लाख की डिमांड बदमाश कर रहे थे। मौके पर पहुंचे अतुल अंजान रिश्तेदार बनकर पैसे देने घर में घुसे और बंधकों को रिहा कराया। चाकू लगने से घायल भी हुए थे। अभी दालमंडी ध्वस्तीकरण की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed