{"_id":"6657c3af57f847cd6f0dd7c4","slug":"varanasi-news-facilities-will-be-developed-in-city-parks-entry-will-be-free-varanasi-news-c-20-vns1056-617774-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:शहर के पार्कों में विकसित होंगी सुविधाएं, प्रवेश होगा निशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:शहर के पार्कों में विकसित होंगी सुविधाएं, प्रवेश होगा निशुल्क
विज्ञापन
शहर के पार्कों को संवारने की तैयारी की जा रही है। पार्कों को बारिश में हरा भरा किया जाएगा। पौधरोपण के साथ-साथ पुराने पौधों को स्प्रिंकलर के पानी से सींचा जाएगा। खास बात यह है कि इन पार्कों में प्रवेश के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। सीएसआर फंड से काम कराया जाएगा।
काशी के पार्कों की तस्वीर बदलने के लिए नगर निगम ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जल्द ही एजेंसियां पार्कों को नये कलेवर में विकसित करेंगी। शुरुआती दौर में सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क और मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन को और संवारा जाएगा। पार्कों में सेल्फी पॉइंट, ओपन जिम सहित कई सुविधाएं होंगी। हरियाली के साथ ही खूबसूरत लाइटें लगेंगी। बच्चों के खेलने के लिए प्ले एरिया विकसित होंगे। खूबसूरत फव्वारे भी पार्कों में लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं झूले और ओपन जिम के अलावा और भी कई सुविधाएं पार्क में होंगी। जल्द ही इसे संवारने का काम शुरू होगा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार, शहर के पार्कों को बेहतर किया जाएगा। चुनाव बाद इसमें और भी काम कराए जाएंगे। पार्कों में हरियाली बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
शहर में पार्कों की संख्या
225 पार्क नगर निगम सीमा में हैं
18 पार्कों का विकास स्मार्ट सिटी से कराया गया
8 पार्कों की हालत बद से बदतर
12 पार्कों में झूले और व्यायाम के उपकरण लगे।