फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Dispute with temple priest women lock premises man accused of altercation with minor arrested

वाराणसी की खबरें: मंदिर में पुजारी से विवाद, महिलाओं ने लगाया ताला; नाबालिग से विवाद करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 04:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 06 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

महिलाओं ने स्पष्ट किया है कि वे किसी विवादित पुजारी को मंदिर में नहीं रहने देंगी। वे स्वयं पूजा-पाठ करेंगी या अपनी मर्जी से योग्य पुजारी नियुक्त करेंगी। महिलाओं की मांग है कि स्थायी समाधान तक मंदिर का ताला बंद रहेगा। 
 

विज्ञापन
Varanasi News Dispute with temple priest women lock premises man accused of altercation with minor arrested
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आला काल्हा पोखरा के राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार सुबह महिलाओं ने ताला लगा दिया। मंदिर के पुराने पुजारी के दोबारा लौटने से नाराज परमानंदपुर की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। हरकत में आई पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला। परमानंदपुर की महिलाओं ने स्पष्ट किया है कि वे किसी विवादित पुजारी को मंदिर में नहीं रहने देंगी। वे स्वयं पूजा-पाठ करेंगी या अपनी मर्जी से योग्य पुजारी नियुक्त करेंगी। महिलाओं की मांग है कि स्थायी समाधान तक मंदिर का ताला बंद रहेगा। 

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, डेढ़ वर्ष पहले एक पुजारी मंदिर में थे। उन पर मंदिर परिसर में नशीले पदार्थों के सेवन कराने का आरोप था। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें हटा दिया गया था। उनकी जगह दूसरे पुजारी को नियुक्त किया गया था, जो तब से मंदिर में सेवा दे रहे थे। 
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने पहले वही पुराना पुजारी फिर से मंदिर में आ धमका। महिलाओं ने स्थायी समाधान होने तक मंदिर का ताला न खोलने की बात कही है। शिवपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि महिलाओं और स्थानीय लोगों को समझाया गया। प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द कोई हल निकालने की कोशिश कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से वाद-विवाद करने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से विवाद करने के आरोपी जितेंद्र कुमार को रामनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हाथी खाना वारीगढही रामनगर का निवासी जितेंद्र कुमार है। डायल-112 पर सूचना मिली कि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एक लड़की को आरोपी परेशान कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने जितेंद्र को नाबालिग से विवाद करते देखा। समझाने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  

इसे भी पढ़ें; जौनपुर में हादसा: आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, महिला समेत तीन लोग घायल

महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील इशारे के आरोपी सुजीत पाल को भेलूपुर पुलिस ने रविवार रात भेलूपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैंट थाना क्षेत्र के इमिलिया घाट का निवासी है। 

किशोरी को पुलिस और एसओजी ने एमपी से किया बरामद
चोलापुर पुलिस और एसओजी ने गुमशुदा किशोरी को मध्य प्रदेश के दतिया से सोमवार को बरामद किया। चोलापुर थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि 23 जून को थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस टीम ने लोकेशन और जानकारी के आधार पर मध्य प्रदेश के दतिया के दुरसड़ा गांव से बरामद किया। महिला आरक्षी की निगरानी में चोलापुर थाने लाया गया। 

अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह कस्बे से आरोपी रवि को गिरफ्तार किया। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि किशोरी की मां ने रविवार देर रात थाने में तहरीर दी थी। मां ने बताया, गांव का रवि नामक युवक उनकी बेटी को 4 अक्तूबर की दोपहर तीन बजे बहला-फुसलाकर ले गया। रवि किशोरी से मोबाइल पर बात करता था, जिसकी जानकारी पिता को भी थी। 

Trending Videos

घर में घुसकर पिता की पिटाई, जान से मारने की धमकी
लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के भक्तिनगर कॉलोनी में आरोपी ने घर में घुसकर पिटाई और जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी यश सिंह राजपूत के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित रवि वर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार को शाम यश उसके घर पहुंचा और बिना किसी कारण पिता वनवासी राम वर्मा व पड़ोस के कुछ युवकों की पिटाई की। यश ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार दूंगा। पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

पार्किंग शुल्क के लिए मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज
भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता में ओपल हॉस्पिटल में पार्किंग शुल्क को लेकर मारपीट हुई। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अस्पताल के कर्मचारी रविंद्र नाथ यादव ने पुलिस को बताया कि अस्पताल की पार्किंग में साफ-सफाई का काम चल रहा था। रविवार को दो आरोपी अपनी खड़ी मोटरसाइकिल का पार्किंग शुल्क दिए बिना जाने लगे। विरोध किया तो दोनों ने बुरी तरह से पिटाई की। भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल और अंकित सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

शराब बिक्री का विराेध करने और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
हुकुलगंज में शराब बिक्री का विरोध करने पर गालीगलौज और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता अनिता देवी की तहरीर पर आरोपी डब्बू समेत अन्य के खिलाफ सोमवार को लालपुर-पांडेयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हुकुलगंज में रामजी टेंट हाउस वाली गली में डब्बू के मकान में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति को चार अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे बोरे के साथ पकड़ा गया। आरोप है कि बोरे में देसी शराब थी। सूचना पर कुछ महिलाएं और एक व्यक्ति मौके पर पहुंचे और बोरा खोल दिया। आरोप है कि डब्बू के परिवार की महिलाएं वहां पहुंचीं और शराब को दोबारा बोरे में भरकर ले गईं। शराब बिक्री का विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और विरोध करने वालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, नकदी मिली
चोरी को अंजाम देने के आरोपी रिंकू शिल्पकार उर्फ रिंकू को शिवपुर पुलिस ने सोमवार को कांशीराम आवास वन विभाग के जंगल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 55 हजार रुपये बरामद किए गए। शिवपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि वह शिवपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। री की तीन अलग-अलग वारदात में शामिल था। 31 अगस्त को घर से आभूषण और सीसीटीवी का डीवीआर चोरी, 6 सितंबर को आभूषण और 29 सितंबर को दुकान से आभूषण व नकदी चोरी शामिल है। रिंकू पर पहले से डकैती, चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। 
 
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर पुलिस चौकी के पीछे रेलवे ट्रैक पर रविवार रात एक बजे युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान लेढूपुर निवासी किशन राजभर (24) के रूप में हुई। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि किशन की घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। कुछ देर बाद आशापुर चौकी के पीछे रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला।  
 
नकाबपोश युवकों ने कार सवारों पर किया हमला, दो घायल
पंचवटी-दुर्गा मंदिर मार्ग पर मोड़ के पास सोमवार शाम बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने कार सवारों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से हमलावरों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में कार सवार राहुल पटेल और अमरदीप घायल हो गए। चौरहट निवासी राहुल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह दो दोस्तों अमरदीप और एक अन्य युवक के साथ कार से बाईपास की ओर से चौरहट पड़ाव घर लौट रहे थे।

पंचवटी चौराहे से कुछ दूर पहुंचने पर बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। मोड़ के पास कार को रोककर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए अमरदीप ने कार लेकर भागने का प्रयास किया। हमलावर ने डंडा स्टेयरिंग में फंसा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पास की चहारदीवारी का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

भीड़ बढ़ती देख हमलावर बाइक लेकर मौके से भाग गए। हमलावरों ने गले से चेन व करीब पांच हजार रुपये भी लूट लिए। रामनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।  

पेट्रोल पंप सेल्समैन से मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़
कंचनपुर के पेट्रोल पंप पर बिना पैसे दिए तेल लेकर भागने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी। कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर मंडुवाडीह पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार के कैमूर भभुआ निवासी सेल्समैन आत्मा पाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 8.30 बजे एक व्यक्ति बाइक से आया। पेट्रोल भरवाने के बाद जब उससे पैसे मांगे गए तो मारपीट करने लगा। 15 मिनट बाद आरोपी अपने 4-5 अन्य साथियों को लेकर लौटा और हमला कर दिया। हमले में सिर और सीने में चोटें आईं। उपद्रवियों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की, मोबाइल फोन तोड़ दिया और कपड़े फाड़ डाले। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की पूरी वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 
काशी विद्यापीठ में परिणाम में गड़बड़ी पर छात्रों का प्रदर्शन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर गड़बड़ी में सुधार की मांग की। छात्रों ने कहा कि डिग्री, मार्कशीट में भी कई तरह की गड़बड़ी से विद्यार्थी परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी किसी तरह का समाधान नहीं हो पा रहा है। छात्र नेता युवराज पांडे ने चेतावनी दी कि जल्द ही गड़बड़ी दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।  

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को तीनों देवरों ने पीटा
रोहनिया थाना क्षेत्र के बंदेपुर (खुशीहारी बच्छाव) में पीड़िता ने तीन देवरों के खिलाफ छेड़खानी, जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति लखनऊ में कार्यरत हैं। तीन देवरों ने मिलकर बुरी तरह पीटा। महिला ने डायल 112 पर पुलिस और परिजनों को सूचना दी और पुलिस की मदद से मायके पहुंची। अगली सुबह भाई-भाभी के साथ ससुराल लौटने पर तीनों आरोपियों ने फिर से मारपीट की। खुद को कमरे में बंद कर दोबारा पुलिस को बुलाया। पुलिस की मदद से थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed