{"_id":"687e7f6ce50c357f0a0c1808","slug":"varanasi-news-crime-branch-of-varanasi-commissionerate-will-work-on-lines-of-cbi-cp-mohit-works-reviewed-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: CBI की तर्ज पर काम करेगी वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच, CP ने कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: CBI की तर्ज पर काम करेगी वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच, CP ने कार्यों की समीक्षा की
Tue, 22 Jul 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:46 AM IST
सार
कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने क्राइम ब्रांच के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डिजिटल सुविधाओं को और बढ़ाने की बात कही। अब क्राइम ब्रांच सीबीआई की तरह काम करेगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: क्राइम ब्रांच अब सीबीआई की तरह आधुनिक तरीके से काम करेगी। आधुनिक विवेचना के लिए डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण उपकरण, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी विशेषज्ञता का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। डिजिटल मामलों की जांच में दक्ष विवेचकों की विशेष टीम गठित कर उन्हें निरंतर अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में क्राइम ब्रांच में नियुक्त सभी विवेचकों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा को एक ऐसी इकाई के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो अत्याधुनिक तकनीकों और दक्षता से युक्त होकर परिणाममुखी कार्यप्रणाली अपनाएगी।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच अब केवल पुराने मामलों की फाइलों का डंपिंग यार्ड नहीं बनेगा, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विवेचना का मुख्य केंद्र बनेगा। समीक्षा बैठक के दौरान प्रत्येक विवेचनाधिकारी से उनके प्रचलित मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सभी विवेचकों को दोषियों के विरुद्ध पुख्ता और तकनीकी साक्ष्य प्रस्तुत करने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त अपराध वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शुभम सिंह मौजूद रहे।