फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News confluence of faith despite 41 degree heat over 200000 devotees offered prayers advisory issued

Varanasi News: 41 डिग्री तापमान में भी आस्था का संगम, 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; एडवाइजरी जारी

Mon, 08 Jun 2026 03:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 08 Jun 2026 03:54 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में पुरुषोत्तम मास के दौरान भीषण गर्मी के बावजूद आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लगभग 41 डिग्री तापमान में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। प्रमुख देवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की सुविधा और गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी भी जारी की है।

विज्ञापन
Varanasi News confluence of faith despite 41 degree heat over 200000 devotees offered prayers advisory issued
वाराणसी के गोदाैलिया चाैराहे पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरुषोत्तम मास में रविवार को काशी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 41 डिग्री सेल्सियस की तपती धूप के बावजूद मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। काशी विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख देवालयों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। एक दिन में काशी में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिरों में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव, अन्नपूर्णा मंदिर, विशालाक्षी, गौरी केदारेश्वर मंदिर और दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुरुषोत्तम मास और रविवार की छुट्टी के कारण यह भीड़ मंदिरों से लेकर पर्यटन स्थलों तक फैली हुई थी। विश्वनाथ मंदिर में ललिता घाट के रास्ते सीढ़ियों पर भी लोग कतारबद्ध नजर आए। 
विज्ञापन


कालभैरव मंदिर में श्रद्धालु 200 मीटर तक लंबी लाइन में लगे रहे। अत्यधिक भीड़ होने पर कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं को चौखंभा के रास्ते भी दर्शन कराए गए। शाम के समय गंगा आरती के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। नमो घाट भी शाम को पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की कतार में खड़े एक श्रद्धालु की गर्मी से तबीयत खराब हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना को देखते हुए चिकित्सकों ने श्रद्धालुओं से गर्मी में एहतियात बरतने की अपील की है। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि सेहत का ध्यान रखते हुए ही मंदिरों में दर्शन-पूजन करें। श्रद्धालुओं को पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

श्रद्धालुओं के लिए सलाह

  • शरीर में पानी की कमी न होने दें, प्यास लगने का इंतजार न करें। अपने साथ पानी की बोतल हमेशा रखें।
  • धूप में पानी में थोड़ा नमक-चीनी या ओआरएस का घोल मिलाकर पिएं। 
  • दर्शन के लिए जाते समय हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर को हवा मिलती रहती है।
  • सिर को ढकने के लिए गमछा, टोपी या छाते का इस्तेमाल करें। आंखों के बचाव के लिए सनग्लासेस (धूप का चश्मा) पहनें।
  • दोपहर की धूप से बचें। कोशिश करें कि मंदिरों में दर्शन सुबह जल्दी या शाम को करें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच की तेज धूप में लाइन में खड़े होने से बचें।
  • दर्शन के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ सकता है, इसलिए खाली पेट घर से न निकलें। 
  • गर्मी में बाहर का कटा हुआ फल या खुला हुआ खाना खाने से बचें, इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
  • यदि आप बीपी, शुगर या किसी अन्य बीमारी के मरीज हैं, तो अपनी नियमित दवाएं समय पर लें और उन्हें साथ रखना न भूलें।

लक्षणों को पहचानें 
अगर चक्कर आने, अत्यधिक थकान, घबराहट या बहुत ज्यादा पसीना आने जैसी स्थिति बने तो तुरंत किसी छायादार जगह पर बैठ जाएं। पानी पीएं और जरूरत पड़ने पर नजदीकी मेडिकल कैंप या डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed