फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news

3 माह में सिर्फ 4 कारोबारियों का सर्वे करेगी एसआईबी

Sat, 19 Sep 2020 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
varanasi news
वाणिज्य कर विभाग ने एक माह में 10 कारोबारियों की जांच एसआईबी से कराने के नियम में बदलाव करते हुए अब तीन माह में चार कारोबारियों की जांच का आदेश जारी किया है। शहर भर में व्यापारियों व उद्यमियों के विरोध को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग ने यह निर्णय लिया। उद्यमियों व व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने शुक्रवार को वेबिनार के जरिए बैठक कर इस नए नियम को पूरी तरह से वापस लेने की मांग की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग ने इस आदेश को संशोधित करते हुए तीन माह में चार प्रतिष्ठानों की जांच करने का आदेश दिया है। वह भी उन परिस्थितियों में जब उनके जीएसटीआर-3बी, टू-ए आदि प्रपत्रों में जो कि ऑनलाइन जमा किए जा रहे हैं, उसको आपस में मिलान करने पर यदि कोई गड़बड़ी आती है। राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि कोरोना के कारण उद्योग धंधे व व्यापार अपनी क्षमता का 50 परसेंट भी कार्य नहीं कर पा रहे हैं। दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री नीरज पारिख ने कहा कि यह आदेश पूरी तरह से वापस लिया जाए। वेबिनार में राहुल मेहता, दीपक बजाज, प्रशांत अग्रवाल, अनुपम देवा, पंकज अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, अक्षय नागर, श्रीनारायण खेमका, डीएस मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed