फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News city is full of illegal hoardings even boards were not spared nagar nigam take strict action

Varanasi News: शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार, बोर्ड को भी नहीं बख्शा; नगर निगम करेगा सख्त कार्रवाई

Sun, 08 Jun 2025 04:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

वाराणसी में इधर-उधर लगे अवैध होर्डिंग स्मार्ट सिटी का स्तर गिरा रहे हैं। कई जगहों पर संकेतक बोर्ड पर ही ये होर्डिंग टांग दिए गए हैं। इस कारण पर्यटकों को शहर घूमने में परेशानी होती है। नगर निगम अब इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
Varanasi News city is full of illegal hoardings even boards were not spared nagar nigam take strict action
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार हो गई है। शहर के प्रमुख चौराहे, सड़कों से लेकर घाटों तक को नहीं छोड़ा है। यहां तक पर्यटकों को रास्ता बताने वाले सूचना के बोर्डों पर भी होर्डिंग टांग दिए हैं। काशी की धरोहर भी इन विज्ञापनों से अछूती नहीं है। गंगा के घाट हों, प्राचीन मंदिर या फिर सारनाथ का पुरातात्विक इलाका हर जगह अवैध होर्डिंग और विज्ञापन लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


शहर के लंका, सामने घाट, संकटमोचन तिराहा, दुर्गाकुंड, रवींद्रपुरी, पदमश्री चौराहा, भेलूपुर, गुरधाम, मैदागिन, मलदहिया, लहुराबीर, रथयात्रा, भाेजूबीर, पांडेयपुर, शिवपुर, गिलटपुर समेत कई इलाकों में होर्डिंग दिख जाएंगे जो शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


पर्यटक काशी की संस्कृति देखने आ रहे हैं लेकिन कई ऐतिहासिक भवनों और मंदिरों के आसपास यह होर्डिंग मजा किरकिरा कर रही हैं। लंका चौराहे से लेकर संकटमोचन रोड और दुर्गांकुंड तक ऐसे होर्डिंग्स की भरमार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नगर निगम के राजस्व को भी झटका लग रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक पूरे शहर में अवैध होर्डिंग और पोस्टर की संख्या करीब पचास हजार के पार है। नगर निगम कार्रवाई के नाम पर रोजाना 50-100 होर्डिंग ही हटवा पाता है। जबकि जरूरत है व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर इन होर्डिंग को हटवाने और जुर्माना वसूलने का, लेकिन उस तरह की प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कुछ जगहों पर नियमों को ताक पर रखकर बड़े होर्डिंग लगा दिए गए हैं जो किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है।

बोले अधिकारी
इस साल विज्ञापन से पांच करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया गया है। इस बार लक्ष्य आठ करोड़ रुपये का रखा है। अवैध विज्ञापनों को हटवाने का अभियान नगर निगम की ओर से लगातार चलाता जाता है। - जितेंद्र आनंद, विज्ञापन प्रभारी, सहायक नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed