फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Children of 354 basic schools will study online in smart class.

Varanasi News:स्मार्ट क्लास में ऑनलाइन पढ़ेंगे 354 बेसिक स्कूलों के बच्चे

Sat, 13 Jul 2024 05:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Children of 354 basic schools will study online in smart class.
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को 354 कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्याशक्ति प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसके तहत कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चाें को विद्यालय अवधि के बाद गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी। आईआईटी मद्रास के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शिवपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ कक्षा में बेंच पर बैठकर ऑनलाइन क्लास देखी और उनसे पठन-पाठन के बारे में बातचीत की। जिलाधिकारी ने कहा कि जब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की तुलना होती है तो ऐसी सुविधाओं का गैप पाया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्मार्ट क्लास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रयास है कि सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था हो। कहा कि यह टेक्नोलॉजी आईआईटी मद्रास ने बनाई है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विद्याशक्ति के तहत बेहतर कार्य करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों और को-ऑर्डिनेटरों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया। साथ ही पांचवीं से छठी कक्षा में प्रवेश करने वाले बच्चों को स्टेशनरी प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed