फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Children celebrated birth anniversary Bhimrao Ambedkar

Varanasi News: बच्चों ने संविधान निर्माता की मनाई जयंती, बोले- समाज सुधारक थे भीमराव आंबेडकर

Mon, 14 Apr 2025 04:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 04:23 PM IST
सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान ने कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। बच्चों में शिक्षण संबंधी सामग्री वितरित की गई।

विज्ञापन
Varanasi News Children celebrated birth anniversary Bhimrao Ambedkar
कार्यक्रम के दाैरान अतिथिगण और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान ने संविधान निर्माता और समाज सुधारक भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर संस्था में बच्चों के साथ एक रैली निकाली और उन्हें शिक्षा से संबंधित सामग्री भेंट की।

विज्ञापन


संस्था की अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर युग दृष्टा थे। शिक्षा और इसके प्रचार-प्रसार के लिए वे काफी गंभीर थे। सभी देशवासियों के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। शिक्षा से ही हम अपने परिवार एवं देश समाज का उत्थान एवं विकास कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य को अच्छी तरह से निभाते हुए अपने अधिकार को भी हम समझ सकते हैं। बिना शिक्षा के न समाज का विकास संभव है, ना देश का। इसके पूर्व अतिथियों के साथ संतोषी शुक्ला ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों ने कहा कि आज देश में सभी वर्ग को शिक्षित करने का प्रयास होना चाहिए। संतोषी ने बताया कि मैं लगभग 10 सालों से संस्था चला रही हूं और इस संस्था में लगभग 525 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह बच्चे गरीब परिवार के हैं। इस दौरान दीपू शुक्ला, अजय वर्मा, आशुतोष ओझा, सगुफ्ता परवीन, कंचन कनौजिया, स्वेता श्रीवास्तव रहीं। 
संचालन वैष्णवी और धन्यवाद ज्ञापन दीक्षा शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed