{"_id":"676e56d2e13835ac8d054eee","slug":"varanasi-news-child-voice-coming-garden-do-not-kill-leave-police-surrounded-garden-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : बगीचे से आ रही थी बच्चे की आवाज, हमें मत मारो..., छोड़ दो...; पुलिस ने घेर लिया बगीचा फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : बगीचे से आ रही थी बच्चे की आवाज, हमें मत मारो..., छोड़ दो...; पुलिस ने घेर लिया बगीचा फिर
Fri, 27 Dec 2024 12:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:57 PM IST
सार
Varanasi News : मामले की सूचना मिलते ही कपसेठी थाने की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने पूरा मामला जब बताया तो पुलिस ने बगीचे की घेराबंदी कर दी। घंटों की खोजबीन के बाद कोई तथ्य सामने नहीं आए तो सभी लोग लाैट गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने की पड़ताल।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सेवापुरी में कपसेठी थाना क्षेत्र के गैरहा गांव में बीती रात वरुणा नदी के किनारे सुनसान बगीचे से किसी बच्चे की आवाज सुनाई देने से लोग परेशान रहे। इसमें हमें मत मारो छोड़ दो, आवाज सुनाई देने की चर्चा रही। इस पर आसपास के अन्य गांवों के लोग बगीचे में पहुंचे और लाठी, डंडा टॉर्च लेकर बगीचे को घेर लिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ पुलिस भी बगीचे में घंटों तलाश करती रही, लेकिन कुछ नहीं मिला तो सभी लोग लौट आए। गैरहागांव निवासी कपिल यादव का बगीचे से कुछ दूरी पर निजी नलकूप है।
विज्ञापन
रात करीब नाै बजे वह नलकूप पर जा रहे थे तो देखा कि तीन बाइक पर सवार कुछ लोग एक बच्चे को लेकर बगीचे की तरफ जा रहे हैं और बच्चा लगातार रोते हुए यह कह रहा था कि हमें छोड़ दो मत मारो। कपिल ने इसकी सूचना गांव वालों को।
विज्ञापन
देखते ही देखते यह बात तेजी के साथ चारों तरफ फैल गई। गांव के लोगों के साथ भारी संख्या में पुलिस पहुंची लेकिन काफी खोजबीन के बाद कुछ नहीं मिला। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।