फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Central Bar Association took out procession submitted memorandum to the DM office

Varanasi News: सेंट्रल बार एसोसिएशन ने निकाला जुलूस, नारेबाजी की; डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Sat, 03 May 2025 05:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 May 2025 05:08 PM IST
सार

अधिवक्ताओं ने डीएम को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के खिलाफ ज्ञापन साैंपा। कहा कि यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
Varanasi News: Central Bar Association took out procession submitted memorandum to the DM office
कचहरी परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी की सदस्यता रद्द करने से खफा अधिवक्ताओं और सेंट्रल बार एसोसिएशन ने बीसीआई के पूर्व को-चेयरमैन के पक्ष में समर्थन देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मंगलेश दूबे, राजेश गुप्ता, अनुज यादव, विवेक शंकर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जुलूस सभा में तब्दील हो गया। जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने बीसीआई चेयरमैन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को दिया।  
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला : राजातालाब में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य और सह अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी के निष्कासन को तहसील के अधिवक्ताओं ने अवैध करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा का पुतला फूंका। उप जिलाधिकारी पोर्टिको के सामने सभा की। सर्वजीत भारद्वाज ने कहा कि श्रीनाथ त्रिपाठी ने विभिन्न स्थानों पर हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में विचार रखे थे। 


भ्रष्टाचार पर बोले जाने को आधार बनाकर लिया गया निर्णय गलत है। प्रदीप सिंह ने भी इसे मनमानी बताया। छेदी यादव, नंदलाल पटेल, मुखराम प्रजापति, गौरव उपाध्याय, आशीष सिंह, मनोज मिश्रा, अखिलेश आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed