Varanasi News: कार सवार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, बोनट में फंसाकर 300 मीटर तक घसीटा; पहुंची पुलिस
Varanasi News: वाराणसी में यह हादसा काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। भेलूपुर थाने की पुलिस ने प्रयागराज नंबर की ट्रवेल्स कार को ट्रेस कर लिया है। यह हादसा होते देख सड़क पर सभी लोग दंग रह गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Crime: महमूरगंज आकाशवाणी तिराहे पर शनिवार की रात मनबढ़ कार सवार ने स्कूटी सवार गौरव पटेल को टक्कर मारी और बोनट में फंसाकर लगभग 300 मीटर दूर मोतीझील तक घसीटते हुए ले गया।
डिवाइडर में टकराकर गौरव के सिर और हाथ, पैर में चोट लगी। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ गौरव को महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में उपचार चल रहा है। भेलूपुर थाने की महमूरगंज चौकी इंचार्ज रितेश ने प्रयागराज नंबर की ट्रवेल्स कार को ट्रेस किया है।
महमूरगंज के सूर्यबाग काॅलोनी निवासी गौरव पटेल ने पुलिस को बताया कि वह घर लौट रहा था। महमूरगंज में गोकुल बहार मिष्ठान भंडार के सामने रात 9:15 बजे स्कूटी से पहुंचा तभी रथयात्रा की तरफ से तेज रफ्तार से आई स्विफ्ट डिजायर के ड्राइवर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरा और कार रुक गई। तमाम गाड़ियां रुक गई और सड़क पर भीड़ लग गई।
पुलिस ने की कार्रवाई
लोगों ने कार के ड्राइवर को गाड़ी को साइड करने को कहा। ड्राइवर ने गाली गलौज करते हुए जान मारने की नियत से गाड़ी चढ़ा दी। किसी तरह कार का बोनट पकड़ लिया तो चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। काफी दूर तक घसीटता रहा। पीछे से काफी लोग कार का पीछा कर रहे थे।
मोतीझील के गेट के पास चालक ने डिवाइडर में टक्कर मारा, जिससे सिर और सीने समेत अन्य हिस्सों में चोट आई है। इस दौरान ड्राइवर कार लेकर भाग निकला। राहगीर कौशल किशोर राय ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटनाक्रम आसपास के सीसी कैमरों में कैद है। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज नंबर की कार को चिह्नित कर लिया गया है। कार मालिक से बातचीत हुई है।