{"_id":"6784f313f36abb49df0e3421","slug":"varanasi-news-body-of-bsf-jawan-arrived-chaos-cabinet-minister-anil-rajbhar-paid-tribute-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : BSF जवान का शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम, ऐसे हुई थी माैत; कैबिनेट मंत्री ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : BSF जवान का शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम, ऐसे हुई थी माैत; कैबिनेट मंत्री ने किया नमन
Mon, 13 Jan 2025 04:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 04:33 PM IST
सार
Varanasi News : राधेश्याम सिंह बीएसएफ श्रीनगर में हेड काॅन्स्टेबल पद पर तैनात थे। उनके रिटायरमेंट का समय हो गया था, लेकिन दो वर्ष बढ़ जाने के कारण ड्यूटी में तैनात थे। उनकी माैत पर पूरे गांव में मातम जैसा माहाैल दिखा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी उनकी शवयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान को अंतिम सलामी देते सेना के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौबेपुर के नरायनपुर गांव निवासी राधेश्याम सिंह वर्ष की श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान बीते शनिवार रात पड़ रही कड़ाके की ठंड में हृदयाघात होने से मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को लेकर श्रीनगर से उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से लेकर बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचे ।
विज्ञापन
लखनऊ के सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ वह शव को वाहन से लेकर सोमवार की दोपहर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
बीएसएफ के जवान के शव आने की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी मातहतों संग मृतक जवान के घर पहुंच कर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सशस्त्र सलामी देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
राधेश्याम के दो लड़के हेमंत सिंह व गौरव सिंह व एक बेटी प्रियंका सिंह हैं। उनकी पत्नी गीता का रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं। कार्य के प्रति सजग व मिलनसार थे। उनके निधन पर गांव में कोहराम मच गया। उनका दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुख्याग्नि उनके बेटे हेमंत सिंह ने दी।
विज्ञापन