फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: BHU experts created tele-ICU for the treatment of children.

Varanasi News:बच्चों के इलाज के लिए BHU के एक्सपर्ट्स ने टेली-आईसीयू बनाया

Tue, 02 Jul 2024 06:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: BHU experts created tele-ICU for the treatment of children.
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में गंभीर बच्चों के इलाज के लिए टेली आईसीयू बनकर तैयार हो गया है। यहां भर्ती होने वाले बच्चों के इलाज में अब आईएमएस बीएचयू बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ अहम भूमिका निभाएंगे। जिला अस्पताल के विशेषज्ञ बीएचयू के विशेषज्ञों से ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे। इससे बच्चों का बेहतर इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोज लगभग 100 बच्चे भर्ती होते हैं। गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को इलाज के लिए 42 बेड का एचडीयू बनाया गया है, इसमें 30 बेड ऑक्सीजनयुक्त हैं जबकि 12 बेड का टेली आईसीयू बनाया गया है। इसकी खासियत यह है कि यहां अगर किसी बच्चे के इलाज के दौरान बीएचयू के बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह की जरूरत होती है तो वह टेली कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परामर्श देंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में टेली आईसीयू की सुविधा शुरू होने वाली है। एचडीयू में तो बीएचयू के विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है, अब टेली आईसीयू से बच्चों का और बेहतर इलाज हो सकेगा। -डॉ.संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए विभाग की ओर से पहले से ही परामर्श दिया जा रहा है। अब टेली आईसीयू में भी यहां के विशेषज्ञ अपनी सलाह देंगे। - प्रो. सुनील राव, विभागाध्यक्ष, बीएचयू बाल रोग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed