{"_id":"6634213eff7dcd8123030074","slug":"varanasi-news-appeal-not-to-throw-garbage-on-the-road-at-night-35-vehicles-running-varanasi-news-c-20-vns1056-591366-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:रात में सड़क पर कूड़ा न फेंकने की अपील, दौड़ रहीं 35 गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:रात में सड़क पर कूड़ा न फेंकने की अपील, दौड़ रहीं 35 गाड़ियां
विज्ञापन
शहर से कूड़ा निस्तारण के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सड़क पर कूड़ा न फेंकने की अपील की है। साथ ही उनके आदेश पर प्रतिदिन 35 कूड़ा गाड़ियां शाम चार बजे से रात 12 बजे तक शहर में दौड़ रही हैं। जो दुकानदार दुकान बंद करने से पूर्व कूड़ा सड़कों पर फेंकते हैं। उनसे ऐसा न कर कूड़ा गाड़ी में फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम भी चलाया गया।
भेलूपुर जोन के नगवा स्थित माध्यमिक कन्या विद्यालय और दशाश्वमेध जोन के लहरतारा स्थित कबीर बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शिक्षक और विद्यार्थियों को कूड़ा निस्तारण की जानकारी दी। नगर निगम और वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की सहायक संस्था काशी यूनिवर्सल फाउंडेशन की टीम के नेतृत्व में पाठशाला में प्रशिक्षण दिया गया। प्रोजेक्ट हेड अनुज भाटी ने कहा कि जापान की तकनीक को अपनाया जा रहा है। दुकानदारों का कूड़ा गाड़ियों में लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।