फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Angry over not receiving salaries, e-bus drivers went on strike for an hour

Varanasi News:वेतन नहीं मिलने से नाराज ई-बस चालकों ने एक घंटे किया हड़ताल

Tue, 16 Apr 2024 05:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Angry over not receiving salaries, e-bus drivers went on strike for an hour
इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर सोमवार दोपहर ई-बस चालकों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर हड़ताल शुरू कर दी। 20 से अधिक चालकों का समूह चार्जिंग बस स्टेशन के प्रवेश गेट पर बैठ गया। आरोप है कि निजी कंपनी ने एक माह से वेतन नहीं दिया है। इस बीच 50 ई-बसें भी खड़ी रहीं। इससे व्यवस्था चरमरा गई। इलेक्ट्रिक बस न चलने से मिर्जामुराद, राजातालाब, मोहनसराय, कैंट रूट के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों ने चालकों को समझा बुझाकर शांत कराया। इलेक्ट्रिक बस डिपो मैनेजर संजीत कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि तीन दिन के भीतर वेतन दिलाया जाएगा। इस आश्वासन पर चालकों ने हड़ताल समाप्त किया और संचालन शुरू हुआ। चालकों ने बताया ई-बसों का संचालन करने वाली निजी कंपनी वेतन का भुगतान नहीं की है। वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed