{"_id":"6629b319be161f9dea090f96","slug":"varanasi-news-akash-anand-will-hold-the-first-public-meeting-in-varanasi-and-azamgarh-varanasi-news-c-20-vns1056-583101-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:वाराणसी और आजमगढ़ में पहली जनसभा करेंगे आकाश आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:वाराणसी और आजमगढ़ में पहली जनसभा करेंगे आकाश आनंद
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद बृहस्पतिवार को वाराणसी और आजमगढ़ में जनसभा करके चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। राष्ट्रीय समन्वयक बनने के बाद आकाश आनंद की पहली बार आ रहे हैं। उनकी पहली जनसभा भी होगी।
बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार और जिलाध्यक्ष रवि कुमार बुधवार को चांदमारी के ऐढ़े पहुंचे। नेताओं ने जनसभा तैयारियों की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आकाश आनंद बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से आजमगढ़ जाएंगे और लालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। यह सीट 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने जीती थी। दोपहर करीब दो बजे वाराणसी आएंगे और चांदमारी में स्थित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के कार्यकर्ता आएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।