फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: After Sigra, now road caved in near Kabirchaura in 18 days

Varanasi News:18 दिन में सिगरा के बाद अब कबीरचौरा के पास धंस गई सड़क

Mon, 01 Apr 2024 08:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: After Sigra, now road caved in near Kabirchaura in 18 days
18 दिन के भीतर शहर की प्रमुख लहुराबीर से मैदागिन मार्ग के बीच कबीरचौरा में सड़क धंस गई है। बीते 12 मार्च को सिगरा चौराहे पर सड़क धंसी थी। कबीरचौरा पर सड़क धंसने के बाद मौके पर जलकल विभाग के इंजीनियरों को भेजा गया ताकि वे लीकेज ढूंढकर उसे ठीक करें। इसके बाद सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से सड़क धंसने के बाद गड्ढे के चारों और लोहे की बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही पुलिस तैनात कर दी गई है। अचानक हुए गड्ढे ने विभागों की पोल खोल दी है। लोगों का कहना है कि जलकल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जर्जर पाइपों को खोजने का कोई तरीका जलकल के पास नहीं है। सड़क के बीचोबीच गई जर्जर लाइनों को शिफ्ट कराने की योजना पीडब्ल्यूडी के पास नहीं है। शहर में सड़क धंसने का सिलसिला बीते 25 सालों से चल रहा है। पूर्व में गिरजाघर, दशाश्वमेध, गोदौलिया, कबीरचौरा, पांडेयपुर, नदेसर, बेनियाबाग, सिगरा क्षेत्रों में सड़क धंस चुकी है। इनके अलावा बीएचयू से नरिया, सुंदरपुर, भेलूपुर, रथयात्रा, चेतगंज आदि इलाकों में भी सड़कों के धंसने का खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि लीकेज को ढूंढा जा रहा है। रात में ही काम पूरा करा लिया जाएगा। लीकेज की मरम्मत करने के बाद सोमवार तक सड़क को चलने लायक बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed