फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News 254 kg Chinese-nylon manjha recovered two shopkeepers arrested produced in court

Varanasi News : 254 किलोग्राम चीनी-नायलॉन मांझा बरामद, दो दुकानदार गिरफ्तार; कोर्ट में होगी पेशी

Thu, 16 Jan 2025 12:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 12:38 PM IST
सार

चाैक थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घुघरानी गली और दालमंडी से लगभग 254 किलो चीनी मांंझा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi News 254 kg Chinese-nylon manjha recovered two shopkeepers arrested produced in court
चाैक थाने की पुलिस ने पकड़ा चीनी मांझा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौक थाने की पुलिस ने घुघरानी गली, दालमंडी में छापा मार कर प्रतिबंधित चीनी-नायलान मांझा के साथ दो दुकानदारों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 254.7 किलोग्राम प्रतिबंधित चीनी-नायलान मांझा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी दुकानदारों की पहचान घुघरानी गाली, दालमंडी के शहनवाज और दालमंडी चौक के हरिशंकर प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस की ओर से चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित चीनी-नायलान मांझा के साथ दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार को चौक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्र के नेतृत्व में दालमंडी चौकी प्रभारी भृगुपति त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर आदित्य कुमार राय, सब इंस्पेक्टर शुभम शर्मा, सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार राम, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर मुन्नी कुमारी, कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल दिपांश सिंह ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानदारों को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed