फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News 25 shops of Night Market were removed amidst protest MLA saurabh srivastava intervened

Varanasi News: विरोध के बीच नाइट मार्केट की 25 दुकानें हटवाईं, विधायक ने किया हस्तक्षेप; फिर जानें क्या हुआ

Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
सार

वाराणसी के नाइट मार्केट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम प्रशासन यहां के दुकानाें को हटाने के लिए पहुंचा। दो दर्जन से ज्यादा दुकानें हटा दी गईं। कैंट विधायक के हस्तक्षेप पर दुकानदारों को दो दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
Varanasi News 25 shops of Night Market were removed amidst protest MLA saurabh srivastava intervened
व्यापारियों से बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम प्रशासन की ओर से बुधवार को नाइट मार्केट को खाली कराने का अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम ने विरोध के बीच 25 अवैध दुकानें हटवाईं। इसके अलावा अन्य आवंटियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। 

विज्ञापन


वाहनों पर जैसे ही कुछ गुमटियों को लादा गया तो मौके पर राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के महासचिव अभिषेक निगम पहुंचे और उन्होंने विरोध किया। इस बीच कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव को फेरी पटरी वालों ने फोन कर दिया। कैंट विधायक ने अधिकारियों से बातचीत कर फेरी पटरी वालों को दो दिन का समय दिलाया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त संगम लाल, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण विभाग और प्रवर्तन दल के जवानों के साथ अंधरापुल से रोडवेज तक नाइट मार्केट में अवैध 25 दुकानों को खाली कराया। इस दौरान नगर निगम प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर उपस्थित नगर निगम प्रशासन ने माइक से एनाउंसमेंट कराया कि शेष सभी दुकानें अगले 48 घंटे में खाली कर दिया जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाइट मार्केट के संचालन के लिए श्रेया कंपनी के साथ अनुबंध किया गया था। कंपनी की ओर निर्धारित मानकों को पूरा न करने और शर्तों का उल्लंघन करने पर कई बार नोटिस जारी किया गया था। फिर भी अनुपालन न करने पर अनुबंध निरस्त कर दिया गया था। जिससे सभी दुकानें अवैध हो गई। नगर निगम की ओर से पूर्व में सभी दुकानों को खाली कराने का नोटिस दिया गया था। नोटिस देने के बाद भी दुकानदारों की ओर से दुकानों को खाली नहीं किया गया। जिस पर निगम ने अभियान चलाया।

Varanasi News 25 shops of Night Market were removed amidst protest MLA saurabh srivastava intervened
अवैध होर्डिंग्स को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

नाइट मार्केट की आड़ में हो रहे कई अनैतिक कार्य
निगम के अनुसार कैंट रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड से अंधरापुल तक नाइट मार्केट की आड़ में कई अनैतिक कार्य होने से शहर की छवि धूमिल हो रही है। मानक के अनुरूप दुकानों का संचालन न होने से इन क्षेत्रों में व्यापक गंदगी, आवागमन बाधित होता है। नगर निगम प्रशासन की ओर से दी गई 48 घंटे के मोहलत के बाद इन सभी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटकों को दिखेगी काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक झलक
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार नाइट मार्केट हटाकर पर्यटकों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कैंट स्टेशन के बाहर निकलते ही पर्यटकों को काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक झलक दिखेगी। कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट (सीएंडडी) से निर्माण कार्य पूरा होगा। साथ ही अधिकतम संसाधनों को फिर से उपयोग में लाया जाएगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को सुगम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed