फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: 155 hot spots made to protect against mosquitoes, screening will be done

Varanasi News:मच्छरों से बचाव के लिए बनाए 155 हॉट स्पॉट, होगी स्क्रीनिंग

Thu, 30 May 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: 155 hot spots made to protect against mosquitoes, screening will be done
स्वास्थ्य विभाग बरसात से पहले मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जुट गया है। आने वाले दिनों में जिले में 155 हॉट स्पॉट में फीवर कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। शहरी इलाकों में 70 और ग्रामीण इलाकों में 55 जगह हॉट स्पॉट बनाने के लिए चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मलेरिया के लक्षणों, बचाव के उपायों, जांच के साथ ही उपचार के बारे में जागरूक करना होता है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि ग्रामीण और शहर के सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों में मलेरिया रोग की पहचान के लिए फीवर स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. एसएस कनौजिया ने बताया कि ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ ‘लार्वा पर प्रहार मलेरिया का संहार’ एवं ‘बुखार में देरी पड़ेगी भारी’ आदि संदेशों के साथ रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी शरत चंद पांडेय ने बताया कि मलेरिया की जांच और उपचार की सुविधा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों सहित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed