फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: 15 percent fare discount in AC Janrath bus of Roadways ends

Varanasi News:रोडवेज की एसी जनरथ बस में 15 फीसदी किराये में छूट खत्म

Tue, 16 Apr 2024 05:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: 15 percent fare discount in AC Janrath bus of Roadways ends
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जनरथ एसी बसों में किराये पर 15 फीसदी छूट खत्म हो गई है। ठंड के मौसम 16 दिसंबर से 29 फरवरी माह तक जनरथ एसी बसों में किराये पर छूट थी। अब गर्मी बढ़ते ही यह छूट खत्म करते हुए पुराने किराये पर रोडवेज लौट आया है। कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज व शक्तिनगर समेत अन्य रूटों पर पुराना किराया फिर से लागू हो गया है। इसे लेकर यात्रियों और बसों के परिचालकों में नोकझोंक भी हो रही है।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत संचालित जनरथ समेत 35 बसों का रोजाना संचालन होता है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार वाराणसी से लखनऊ तक जनरथ एसी का किराया पहले 527 रुपये था, जो अब 602 रुपये हो गया है। इस तरह कानपुर का किराया पहले 551 रुपये था और अब 628 रुपये है। प्रयागराज का किराया पहले 219 रुपये था, जो अब 249 रुपये हो गया है। इसी तरह शक्तिनगर रूट पर 349 रुपये की जगह अब 512 रुपये हो गया है। परिचालकों की ओर से बताया जा रहा है कि जनरथ एसी बस में तीन माह की छूट को खत्म कर दिया गया है, इसलिए पुराना ही किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि किराया बढ़ा नहीं है, जो छूट चल रही थी वह खत्म कर दी गई है। 15 दिसंबर से पहले का जो किराया था, वहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed